एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के सामने कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित, नई लिस्ट में इन्हें मिला टिकट

Himachal Congress Candidate List: हिमाचल लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी हुई है जिसमें दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. मंडी और शिमला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तय हैं.

Himachal Congress Candidate List: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. हिमाचल की चार लोकसभा सीटों में से दो पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. हिमाचल की मंडी सीट से कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के सामने चुनाव लड़ेंगे. 

इसी के साथ शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया गया है. विनोद सुल्तानपुरी बीजेपी उम्मीदवार सरेश कुमार कश्यप से चुनावी मुकाबला करेंगे. 

कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को क्यों चुना?
बता दें, मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह पहले ही आगामी चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी थीं. अब उनकी जगह पार्टी को नया उम्मीदवार ढूंढना था. ऐसे में पार्टी के लिए उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से बेहतर कोई विकल्प नहीं था. विक्रमादित्य सिंह के जरिए कांग्रेस आलाकमान हिमाचल प्रदेश में चल रही गुटबाजी को कम करने की कोशिश कर रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का अस्तित्व भी एक जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव और उसके नतीजों पर निर्भर करता है. 

मंडी से बीजेपी ने कंगना रनौत को दिया टिकट
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है. वह इन दिनों मंडी में अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं. कंगना रनौत पीएम मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं. काफी समय से वह राजनीति में एंट्री करने के संकेत दे रही थीं. 

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में होगा चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. एक जून 2024 को वोटिंग के बाद चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे औऱ इसी के साथ सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. लोकसभा चुनाव के अलावा, हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है, जिसके लिए भी एक जून को ही वोटिंग होनी है.

यह भी पढ़ें: 'पहली बार बिना स्क्रिप्ट कुछ बोल रही हैं कंगना', कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget