एक्सप्लोरर

Himachal: कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान का पूर्व CM जयराम ठाकुर पर तंज, कहा- 'ऊपर हेलीकॉप्टर नीचे नाटी...'

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार में ऊपर हेलीकॉप्टर और नीचे नाटी ही चला करती थी.

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम चल रहा है. इस बीच भी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लगातार गर्माहट नजर आ रही है. ठंडी तासीर वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक गर्माहट मानो कभी कम होती ही नहीं. हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जोरदार निशाना साधा. महेश्वर चौहान ने कहा कि जयराम सरकार के दौरान केवल दो ही काम हुआ करते थे. एक तो ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ता था और दूसरा जमीन पर नाटी हुआ करती थी.

लोकसभा चुनाव में भी जीत का दावा

हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने कहा कि प्रदेश में जब भी उपचुनाव हुए, तब अमूमन प्रदेश की सत्ता पर बैठी पार्टी ने ही चुनाव जीती. लेकिन, यह पहली बार था जब साल 2021 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तीन विधानसभा उपचुनाव और एक लोकसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई. महेश्वर चौहान ने कहा कि उपचुनाव में ही भाजपा को कांग्रेस ने चारों खाने चित कर दिया था. इसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली और फिर शिमला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हार गई. भाजपा हार की हैट्रिक लगा चुकी है. अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार है. कांग्रेस सभी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी.

राहुल गांधी की वापसी से मिलेगी ताकत

महेश्वर चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी सदन में वापसी हो चुकी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी और इस बार कांग्रेस की चुनाव में जीत आए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले तीन चुनाव से लगातार जो रिकॉर्ड बना चुकी है, उसे चौथे चुनाव में भी कायम रखा जाएगा. चौहान ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में विकास की जो इबारत लिखी हुई नजर आती है, उसमें हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह का बड़ा योगदान है.

ये भी पढ़ें: Himachal News: क्या हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार? CM सुक्खू ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget