एक्सप्लोरर

'हिमाचल में माफियाओं को मुख्यमंत्री का संरक्षण', बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा का निशाना

Himachal Pradesh News: बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में माफियाओं को मुख्यमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ED की ओर से की गई गिरफ्तारी और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी और बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हमीरपुर में ED की ओर से की गई गिरफ्तारी से साबित होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का खनन माफिया को संरक्षण मिला हुआ है.

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा का निशाना

रणधीर शर्मा ने अदालत की ओर से पर्यटन निगम की 18 होटल बंद करने के आदेश पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अदालती फैसलों का सहारा लेकर पर्यटन विकास निगम की प्रॉपर्टी अपने मित्रों को देना चाहती है. रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर सफल हो चुकी है. राज्य का हर वर्ग सरकार से परेशान हो चुका है. मुख्यमंत्री जनहित के बारे में विचार ही नहीं करते हैं.

हिमाचल में चल रहा माफिया राज - रणधीर शर्मा

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में माफिया राज बलशाली हो गया है. भू माफिया खनन माफिया के साथ ट्रांसफर माफिया भी पनप चुका है. उन्होंने कहा कि खनन माफिया के सरगना हमीरपुर में हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि ED की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर  विफल नजर आ रही है. एक के बाद एक न्यायालय के आ रहे आदेशों से यह साबित होता है.

CM सुक्खू पर तथ्यहीन बयानबाजी के आरोप

रणधीर शर्मा ने अदालत के पर्यटन निगम के 18 होटल बंद करने के आदेश को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार सही तरीके से अदालत में अपनी पैरवी नहीं कर रही है, बल्कि मुख्यमंत्री तो न्यायाधीशों पर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व बीजेपी सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार में पांच हजार करोड़ की संपत्ति की नीलामी हुई. मुख्यमंत्री का यह बयान केवल अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget