एक्सप्लोरर

Himachal Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, सदन में गूंजेगा उद्योग पलायन का मुद्दा

Himachal Pradesh News: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. सत्र की आज सातवीं बैठक होनी है. सत्र के आखिरी दिन विधायक कई अहम मुद्दे उठाएंगे.

Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की आज आखिरी बैठक होगी. 18 सितंबर से शुरू हुए इस सत्र की आज सातवीं बैठक की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी. कार्यवाही की शुरुआत प्रश्न कल से होगी. इसके बाद सरकारी विधेयक पर विचार-विमर्श के बाद पारण होगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रस्ताव रखेंगे कि हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम 2014 (2015 का अधिनियम संख्या 23) का संशोधन करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए. मुख्यमंत्री यह भी प्रस्ताव रखेंगे कि हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2023 (2023 का विधायक संख्याक- 12) विधेयक को पारित किया जाए.

नियम- 61 के तहत आधे-आधे घंटे की चर्चा

इसके बाद नियम- 61 के तहत आधे घंटे की चर्चा होगी. सत्ता पक्ष के सदस्य राजेश धर्माणी 21 सितंबर को मिले तारांकित प्रश्न के उत्तर पर विस्तृत चर्चा करेंगे. इसी तरह विपक्ष के सदस्य सतपाल सिंह सत्ती 22 सितंबर को मिले तारांकित प्रश्न के उत्तर पर आधे घंटे की चर्चा करेंगे. विपक्ष के सदस्य डी.एस. ठाकुर भी 19 सितंबर को मिले तारांकित प्रश्न के साथ 20 सितंबर को मिले तारांकित प्रश्न से के विषयों पर चर्चा करेंगे. यह तीनों सदस्य हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद अपने-अपने इलाके की समस्या उजागर करने वाले हैं.

नियम- 324 के तहत स्वास्थ्य पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के सदस्य और सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार नियम- 324 के अंतर्गत प्रदेश में बढ़ रही गंभीर बीमारियों पर चर्चा करेंगे. इनमें किडनी रोग, हृदय रोग, कैंसर, पारकिनसंस, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और अन्य बढ़ती बीमारियों और इसके इलाज के लिए मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में सदन में चर्चा करेंगे. इसके अलावा सत्तापक्ष के सदस्य इंद्र दत्त लखनपाल पंजीकृत एएनएम नर्स के रिक्त पड़े पदों को भरने के बारे में चर्चा करेंगे.

हिमाचल से उद्योगों के पलायन पर चर्चा

विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की भी तैयारी कर रखी है. विपक्ष के सदस्य बिक्रम सिंह, सतपाल सिंह सत्ती और रणवीर सिंह हिमाचल प्रदेश में सरकार की ओर से बढ़ाए गए ट्रांसपोर्टेशन टैक्स, डीजल पर वैट और उद्योग बिजली की दरों में बढ़ोतरी के कारण स्थापित उद्योग पलायन की तैयारी से प्रदेश को होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में विशेष उल्लेख करेंगे. हाल ही में सरकार ने यह बढ़ोतरी की है और इसका असर उद्योगों पर देखने को मिल रहा है.

निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर भी बुलंद करेंगे आवाज

वहीं, सत्तापक्ष के सदस्य केवल सिंह पठानिया गद्दी समुदाय की छह उपजातियां को भू-अभिलेख में गद्दी शब्द जोड़ने के बारे में विशेष उल्लेख करेंगे. नालागढ़ से विधायक के.एल. ठाकुर राज्य में कानूनगो के रिक्त पदों को पटवारी से पदोन्नति करने के बारे में विशेष छूट प्रदान करने के बारे में उल्लेख करने वाले हैं. विधायक के.एल. ठाकुर सरकारी संस्थाओं के साथ स्कूलों और कॉलेज में महिला सेवादार और चौकीदारों को रात्रि के समय ड्यूटी पर तैनात न करने का भी विशेष उल्लेख करेंगे.

ये भी पढ़ें: Himachal: विधानसभा में CM सुक्खू के G-20 डिनर में शामिल होने की गूंज, बीजेपी विधायक ने कह दी ये बात

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
हिमाचल में 800 कॉन्सटेबल की भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
Chamba News: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
हिमाचल प्रदेश: पांगी में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 20 मजदूर, रेस्क्यू कर बचाई गई जान
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget