एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी BJP, क्या है पार्टी की रणनीति?

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ BJP अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है. हालांकि, कांग्रेस के 40 विधायकों की तुलना में BJP के पास केवल 28 विधायक हैं.

Himachal Pradesh Assembly Session:

Himachal Pradesh News: हिमाचल विधानसभा में बीजेपी विधायक दल को विधानसभा अध्यक्ष पर विश्वास नहीं है. ऐसे में जल्द ही बीजेपी विधायक दल उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला है. इसके लिए नोटिस भी दिया गया है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में सियासी पारा चढ़ गया. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के पास पहुंच गया. यहां भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने नियम- 274 के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया. 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का इन दिनों जो रवैया है, वह पक्षपातपूर्ण है. वह किसी की भी बात नहीं सुनते. उन्होंने शुक्रवार को निंदा प्रस्ताव के दौरान विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की बातों को अनसुना करते हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल को उन पर विश्वास नहीं है.

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
दोपहर दो बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्वाइंट ऑफ ऑर्डर की मांग उठी. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल चाहता था कि विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को जो नोटिस दिया गया है, इस पर विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान ले और नैतिकता के आधार पर आसान को छोड़ दें. ऐसा न होने पर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष चाहते थे कि पहले प्रश्न काल पूरा हो जाए. 

सदन से बाहर आकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की बात नहीं सुन रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट का भी मुद्दा उठाया. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में आर्थिक हालत ठीक नहीं है. सितंबर महीने की दूसरी तारीख आ चुकी है और कर्मचारियों को वेतन के साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि पहले तो आर्थिक संकट आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी आर्थिक संकट राज्य में आ चुका है.

राज्यपाल के पास जाने की तैयारी में बीजेपी विधायक दल
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पक्षपाती हैं. वे विपक्ष की बात नहीं सुनते. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों से जुड़ा हुआ मुद्दा उठाना चाहा, तो इसकी अनुमति भी विधानसभा अध्यक्ष की ओर से नहीं दी गई.

वॉकआउट के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की अहम बैठक हुई. इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात करने के लिए राजभवन जा सकता है.

सत्तापक्ष कांग्रेस के पास 40 और विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास 28 विधायक हैं. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, दो महीने में 90 भयानक घटनाएं, 271 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget