एक्सप्लोरर

Shimla News: न बारिश न लैंडस्लाइड, फिर भी चंद सेकंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई 5 मंजिला बिल्डिंग

Building Collapsed in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक पांच मंजिला बिल्डिंग चंद सेकंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. जिसके बाद चारों तरफ धूल का गुब्बार छा गया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. शिमला से करीब 23 किलोमीटर दूर शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धामी में 16 मील पर एक पांच मंजिला निजी इमारत ढह गई. गनीमत यह रही कि किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ. इस पांच मंजिला बिल्डिंग में पहले लॉ कॉलेज के छात्र रहते थे, जिनसे करीब एक हफ्ते पहले बिल्डिंग में दरारें पड़ने के बाद खाली करवा लिया गया था. हादसे का शिकार हुई बिल्डिंग एक निजी पेइंग गेस्ट हाउस था.

‘बिल्डिंग के साथ में प्लॉट काटने से पड़ी दरारें’
निजी पेइंग गेस्ट हाउस की पांच मंजिला बिल्डिंग के पास प्लॉट काटे जाने की वजह से इसमें दरारें पड़ गई थीं. इससे पास स्थित पहाड़ी भी पूरी तरह दरक गई थी. यही नहीं इसके पास स्थित धामी डिग्री कॉलेज के नजदीक भी दरारें आ गई हैं. गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की इमारत ढहे ढांचे के ठीक ऊपर है. कॉलेज के तरफ जाने वाली सड़क पर भी चौड़ी दरारें आ गई हैं.

शनिवार दोपहर करीब 12.45 बजे बालूगंज थाना इलाके के 16 मील से आगे गलोग की ओर यह हादसा हुआ है. हादसे से पहले बिल्डिंग का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया था. वहीं बिल्डिंग गिरने की वजह से वहां धूल का जबर्दस्त गुब्बार छा गया. आसपास के इलाके में काफी देर तक धूल का गुब्बार छाया हुआ दिखाई दिया.

‘हादसे का वीडियो भी आया सामने’
पांच मंजिला बिल्डिंग के जमींदोज होने का एक वीडियो भी सामने आया है. वहां मौजूद एक शख्स ने गिरती हुई बिल्डिंग का वीडियो बना लिया. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकंड में बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बिल्डिंग के गिरते ही धुल का गुब्बार छा गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी वहां मौके पर पहुंचा.  

यह भी पढ़ें: HP News: बीजेपी की सुक्खू सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश! 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में मानसून तेज, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल: निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बाग तबाह
हिमाचल: निरमंड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड, मलबे से स्कूल और बाग तबाह
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget