एक्सप्लोरर

'कोई हमारे संयम को...', कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बोले AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता

Haryana Election 2024: आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि AAP एक अनुशासित पार्टी है, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस अभी तक बरकरार है. इस अनिश्चितता के बीच AAP के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने रविवार (8 सितंबर) को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है. उन्होंने कहा कि कोई हमें कमजोर समझने की भूल न करे.

सुशील गुप्ता ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं. हमारे कार्यकर्ता, हमारे नेता परिवार जोड़ो अभियान से जुड़े हुए हैं, केजरीवाल की गारंटी गांव-गांव जा रही है, हमारी जनसभाएं चल रही हैं.''

सीएम केजरीवाल जो फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा, ''सभी नेता पूरी तत्परता से बीजेपी की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की तैयारी में लगे हैं. यह सही है कि समझौते (AAP-कांग्रेस) की बातचीत चल रही है, एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं यही कहूंगा कि अरविंद केजरीवाल जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं.

कोई हमारे संयम को हमारी कमजोरी न समझे-सुशील गुप्ता

आप के हरियाणा प्रमुख ने आगे कहा, ''आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी है, कोई हमारे संयम को हमारी कमजोरी न समझे, हम INDIA गठबंधन के साथी हैं और उम्मीद करते हैं कि गठबंधन सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ेगा लेकिन आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है."

उन्होंने ये भी कहा कि हमारे हर कार्यकर्ता मजबूती से एक-एक विधानसभा में डंटा हुआ है. वहीं, बीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार मेरे से संपर्क कर रहे हैं. उनकी भी स्क्रूटनी चल रही है. उनमें से भी जो कोई अच्छी छवि के होंगे, उन्हें मौका दिया जा सकता है.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग के मसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन पाई है.  प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.  12 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. वहीं, चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

'जो हमने सहा वो तो हम भूल गए लेकिन...', जींद में विनेश फोगाट ने कही 'दिल की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget