एक्सप्लोरर

जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को सौ दिन पूरे, सिरसा में 100 किसानों की एकदिवसीय भूख हड़ताल

Haryana News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. देश भर में किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल की.

Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण-अनशन को 100 दिन पूरे हो गए हैं. एमएसपी गारंटी कानून के लिए 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन का आगाज हुआ था. शंभू खनौरी और रतनपुर बॉर्डरों पर किसानों का धरना जारी है.

बॉर्डर पर बैठे किसानों से लंबे समय तक भारत सरकार ने बातचीत नहीं की. जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को मनवाने के लिए 26 नवंबर से आमरण-अनशन शुरू कर दिया. संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देश भर में किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल की.

हरियाणा के सिरसा में भी किसानों ने सांकेतिक आमरण-अनशन का आह्वान किया था. लघु सचिवालय में सांकेतिक आमरण-अनशन के लिए जाते हुए किसानों को पुलिस ने रेलवे पुल पर रोक लिया. पुलिस के रोके जाने से नाराज किसानों ने रेलवे पुल पर हड़ताल शुरू कर दी. लगभग डेढ़ घंटे बाद किसानों को डीसी ऑफिस जाने दिया गया. भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में 24 घंटे के लिए 100 से भी ज्यादा किसान आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं.


जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को सौ दिन पूरे, सिरसा में 100 किसानों की एकदिवसीय भूख हड़ताल

जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल के 100 दिन

बता दें कि भारतीय किसान एकता ने पिछले दिनों डल्लेवाल के समर्थन में बड़ा फैसला लिया था. फैसले के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे तक 100 किसान एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए. लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं. डल्लेवाल देश के किसान और मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 को मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बनें.

सिरसा में भी किसान आंदोलन-2 को मिली मजबूती

19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की वार्ता होनी है. औलख ने कहा कि बीती रात संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत की जूम मीटिंग हुई. मीटिंग में देश भर के जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को सांकेतिक भूख हड़ताल करने का फैसला हुआ था. 5 मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन का 100 दिन पूरा भी हो रहा है. उन्होंने बताया कि 8 मार्च को शंभू, खनौरी और रतनपुरा बॉर्डरों पर एमएसपी गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान- मजदूर महिलाएं बॉर्डरों पर पहुंचेंगी. 

सुरेन सावंत की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले का क्या होगा? IIT बाबा बोले, 'आज का मैच तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget