एक्सप्लोरर

राधिका यादव के मर्डर के बाद से बेचैन हैं ईनाम उल हक, कहा- मुझे नींद नहीं आ रही, भूख नहीं लग रही

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज 2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में ईनाम उल हक ने बयान जारी किया है. हक ने करीब एक साल पहले राधिका यादव के साथ गाना शूट किया था.

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है. राधिका यादव के पिता ने गोली मारने की बात तो स्वीकार कर ली है, लेकिन वजह पर वो तरह-तरह के दावे कर रहा है. इस बीच राधिका यादव के साथ कारवां गाना बनाने वाले ईनाम उल हक ने कहा कि उनका इस पूरे घटना से कोई वास्ता नहीं है.

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब 50 मिनट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सवालों के भी जवाब दे रहे हैं. कई टीवी सीरियल में काम कर चुके ईनाम उल हक ने कहा कि उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है. मैं राधिका यादव से सिर्फ दो दफे मिला.

लोगों का कमेंट चुभने वाला- ईनाम उल हक

ईनाम ने कहा, ''हत्या के बाद लग रहे आरोपों के बाद से मुझे नींद नहीं आ रही, भूख नहीं लग रही. इसलिए मैं लाइव आया हूं.'' उन्होंने कहा, ''कमेंट में मजहब पर बात हो रही है, राधिका के लिए कमेंट देख रहा हूं कि लोग लिख रहे हैं कि अच्छा हुआ मार दिया. हमें गर्व है इसके बाप पर. ये मुझे बहुत चुभ रहा है. मेरा कोई इसमें लेना देना नहीं है. हर मजहब में अच्छे बुरे इंसान होते हैं, मजहब की लड़ाई चलते जा रही है.'' 

ईनाम उल हक ने बताया राधिका से कैसे शुरू हुई थी बात?

ईनाम उल हक ने कहा, ''मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है. मैं राधिका से ढाई साल पहले टेनिस प्रीमियर लीग दिल्ली में मिला. मीडिया ने दुबई दिखाया है. हमलोग वहां शूट करने गए थे. मेरी पूरी टीम थी. क्रिएटिव का काम मैं देख रहा था. पंजाब टीम का मैं काम देख रहा था. मेरी टीम से एक ने बताया कि एक लड़की है जिसका कैमरा लुक अच्छा आ रहा है, मैंने कहा शूट कर लो. उस लड़की ने फिर मेरी टीम मेट को बताया कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं, फिर मुझे बताया गया. तो मैं मिला और कहा कि कुछ होगा तो बताऊंगा.'' 

उन्होंने कहा, ''फिर सोशल मीडिया पर जुड़ने के बाद बातचीत हुई. एक साल बाद म्यूजिक वीडियो आने वाला था. मैंने कारवां गाना के साथ अन्य गाना शेयर किया. स्क्रीन लुक देखा गया तो मेरा और राधिका का लुक सही आया. ये तब तक सबकुछ ऑनलाइन था. नोएडा में शूट हुआ, वो मां के साथ आई थी. मैं दूसरी बार उसे देखा था. 5 से छह घंटे शूट किया. इस दौरान उसने बताया कि पापा को गाना काफी अच्छा लगा है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था. इसके लिए सिर्फ जाने-आने का खर्च मिला होगा. इसमें कोई भी ऐसे सीन नहीं थे, जिसपर आपत्ति होती.'' 

ईनाम उल हक ने कहा, ''3 महीने पहले ज्वेलरी का शूट का एक ऑफर आया. उसने पैसे की बात की, फिर उसने दोस्त का नाम सुझाया लेकिन डील नहीं हुआ तो बात खत्म हो गई. मुझे उसके फैमली के बारे में कुछ नहीं पता है. मेरा नाम इसलिए आया क्योंकि गाने का फुटेज मिला. फिर मुझे टारगेट किया जाने लगा. इतनी ही बात है.''

10 जुलाई को हुई थी हत्या

राधिका यादव की 10 जुलाई को उसके पिता ने गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज 2 में स्थित अपने घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. राधिका को चार गोलियां लगी थी. इसके बाद पुलिस ने पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दीपक ने दावा किया कि लोग उसे ताना देते थे कि वो बेटी की कमाई खा रहा है. साथ ही उसने कहा कि वो रील बनाने से भी नाराज था.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget