एक्सप्लोरर

हरियाणा के नूंह से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूसी का एक और आरोपी, व्हाट्सएप से देता था खबरें

Pakistani Spy Arrested: हरियाणा के नूंह जिले से एक और पाकिस्तानी जासूस अरमान को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा कर रहा था.

Pakistani Spy Arrested: हरियाणा के नूंह जिले से एक और पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. शनिवार (17 मई) को नूंह के राजाका गांव से 26 वर्षीय अरमान को गिरफ्तार किया गया, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप है. 

पुलिस ने बताया कि अरमान लंबे समय से भारतीय सेना और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था. यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा में हाल के दिनों में जासूसी से जुड़े कई मामलों ने तूल पकड़ा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भेजता था जानकारी- पुलिस
पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार, अरमान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारियां साझा कर रहा था. जांच में सामने आया है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक कर्मचारी के संपर्क में आकर यह जासूसी गतिविधियां शुरू की थीं.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस द्वारा जब अरमान का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें पाकिस्तानी नंबरों से की गई बातचीत, कुछ फोटो और वीडियो मिले जो सैन्य गतिविधियों से जुड़े प्रतीत होते हैं. इन सबूतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

हरियाणा से पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी का चौथा मामला
हरियाणा में हाल के हफ्तों में यह चौथा मामला है जब किसी व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा गया है. इससे यह आशंका गहराई है कि सीमावर्ती राज्यों में ऐसे नेटवर्क सक्रिय हैं, जो युवाओं को लालच या दबाव में लेकर देश विरोधी गतिविधियों में धकेल रहे हैं. अरमान की गिरफ्तारी भी केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में की गई, जिन्होंने पहले से इनपुट देकर कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी का नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

स्थानीय अदालत ने आरोपी अरमान को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह अकेले काम कर रहा था या उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget