एक्सप्लोरर

'इनके समय में किसानों की जमीन दामादों को...', CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सिंह सैनी अपनी सरकार के कामकाज का लेखा जोखा दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और कांग्रेस की सरकार में हुए कामकाज की तुलनात्मक रिपोर्ट पेश की. सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष हमारी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों की जमीन को लूटकर दामादों को दे दिया जाता था. एक भी इंच किसान की हमारी सरकार ने नहीं ली है.

सीएम सैनी ने कहा, ''जब से मुझे हरियाणा के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हमने लगातार हरियाणा के विकास के लिए काम किया है. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा का विकास रोक दिया. मुझे 51 दिनों तक हरियाणा की जनता की सेवा करने का मौका मिला और सरकार ने हरियाणा के विकास और कल्याण के लिए 126 फैसले लिए. कांग्रेस पार्टी यह भ्रम फैला रही है कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए कुछ नहीं किया..."

अपनी सरकार के काम गिनाते हुए सीएम सैनी ने कहा, ''ट्रांसफर के लिए दलालों के चक्कर काटने पड़ते थे. ट्रांसफर की आज ऑनलाइन सुविधा है, एक बटन का काम है. कांग्रेस के समय में HSIDC, बिजली घाटे में था, आज इन घाटे से उबारने का काम हम लोगों ने किया है.'' 

हमारे सयम में किसान पर नहीं चली गोलियां- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने आगे हमलावर अंदाज में कहा, ''दलितों के ऊपर उनकी सरकार में अत्याचार होते थे. कोई नहीं भूला है. हमारी सरकार के अंदर किसानों के ऊपर कभी गोलियां नहीं चली हैं. इन्होंने किसानों के ऊपर गोलियां चलाई हैं. कांग्रेस ने सिर्फ झूठ की राजनीति की है.'' आगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में किसानों, दलितों और बुजुर्गों के आंसू देखने वाला कोई नहीं था और ये आज हमसे हिसाब मांगते हैं.

हमारी सरकार में दोगुना काम हुआ- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा, ''ये (कांग्रेस) बीपीएल परिवारों को मकान मरम्मत के लिए 25 हजार रुपये देते थे, हमने 80 हजार दिया. कांग्रेस के वक्त तो आधा पैसा किसी और की जेब में जाता था, गरीब की हाथ में नहीं जाता था. इन्होंने गरीबों को तड़पाया है. उनकी बातों में आने वाला नहीं हैं. निशक्त पेंशन की राशि कांग्रेस के समय 171 करोड़ थी 628 करोड़ रुपये कर दी. दोगुना से ज्यादा हमारी सरकार काम कर रही है.''

मेरे पांच सवाल का ही जवाब दे दें हुड्डा साहब - सैनी
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला करते हुए सीएम सैनी ने कहा, ''हमने 10 सवाल पूछा था आपके पास जवाब नहीं है तो पांच दे दीजिए हुड्डा साहब, करने के लिए कुछ होता है तो जवाब देते ना.  इन्होंने प्रॉपर्टी बनाई है लेकिन ईडी ने पट्टी नहीं बांध रखी है वह तो देखेगी.''

ये भी पढ़ें- क्या कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी कर दी कैंडिडेट की लिस्ट? वायरल फोटो पर आया पार्टी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget