एक्सप्लोरर

'हरियाणा की जनता पिछले 10 सालों से दुखी है और...,' फरीदाबाद में रोड शो के दौरान बोले AAP नेता सिसोदिया

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने फरीदाबाद में रोड शो के दौरान कहा कि हरियाणा की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ बीजेपी को चुना था, लेकिन इस पार्टी ने धोखा दिया.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है. इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हरियाणा के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया. 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ दिखी. उन्होंने कहा, ''हरियाणा की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ बीजेपी को चुना था, लेकिन इस पार्टी ने उन्हें धोखा दिया और लूटा. उन्होंने राज्य में स्कूल, अस्पताल और रोज़गार पर कोई काम नहीं किया.'' 

हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है- मनीष सिसोदिया

आप नेता ने आगे कहा, ''यहां की जनता पिछले 10 सालों से दुखी है और अब बदलाव चाहती है। जिस तरह के काम दिल्ली और पंजाब में हुए हैं उन्हें देखकर अब हरियाणा की जनता AAP को मौक़ा देगी. हरियाणा के लोग बहुत दिल से बदलाव चाहते हैं.''

उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा, ''दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को मौका मिला तो उन्होंने पांच साल के अंदर इतने शानदार स्कूल बनवा दिए कि लोग अभी प्राइवेट स्कूलों से उसकी तुलना करते हैं. दिल्ली में जितना काम सीएम केजरीवाल जी ने किया, उसी तर्ज पर आज पंजाब में सरकार काम कर रही है.'' 

'चुनाव के बाद हरियाणा में भी शुरू होंगे शानदार काम'

उन्होंने आगे कहा, ''हरियाणा के एक तरफ पंजाब है और एक तरफ दिल्ली है. दोनों तरफ लोग देख रहे हैं कि केजरीवाल जी को जब मौका दिया जाता है तो किस तरह का काम करते हैं. पूरी उम्मीद है कि इस बार हरियाणा सीएम अरविंद केजरीवाल को मौका देगा और जैसे दिल्ली और पंजाब में शानदार काम हुए हैं, वैसे ही काम अब चुनाव के बाद हरियाणा में शुरु होगा.''  

दिल्ली आबकारी नीति के मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं. वो हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं. इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की भी तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि हरियाणा में अब एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं. वहीं, वोटों की गिनती अब 8 अक्टूब को की जाएगी. निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में शनिवार (31 अगस्त) को घोषणा की गई थी.

ये भी पढ़ें:

'आपके मुद्दे सिर्फ आपके नहीं बल्कि...', पानीपत में व्यापारियों के कार्यक्रम में बोले पंजाब के CM भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget