एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना ने पार्टी की टिकट लौटाई, जानें- क्यों लिया फैसला?

Haryana BJP Candidates List: पिहोवा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. पूर्व मंत्री संदीप सिंह की टिकट काटकर कंवलजीत सिंह अजराना को मैदान में उतारा गया था.

Haryana Assembly Election 2024: पिहोवा से बीजेपी प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए पार्टी को टिकट वापस लौट दी है. अजराना को पूर्व मंत्री संदीप सिंह का टिकट काटकर पिहोवा से मैदान में उतारा गया था. माना जा रहा है कि BJP में स्थानीय स्तर के असंतोष से दुखी होकर उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार किया है. चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें खूब विरोध झेलना पड़ रहा था. 

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पिहोवा सीट से पूर्व इंडियन हॉकी कैप्टन संदीप सिंह को मैदान में उतारा था. कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्टा को उन्होंने 5314 वोटों से मात दी थी. बीजेपी की सरकार बनने पर उन्हें खेल मंत्री बनाया गया था. लेकिन पिछले साल एक जूनियर महिला कोच ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. जिसके बाद खेल विभाग संदीप सिंह से वापस ले लिया गया था. यौन शोषण के आरोपों के चलते ही पार्टी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया. उनके स्थान पर कंवलजीत सिंह अजराना को टिकट दिया था. 

बता दें कि बीजेपी की टिकट पर संदीप सिंह ही जीत दर्ज पाए थे. उनसे पहले 2005 औऱ 2009 में कांग्रेस पार्टी के हरमोहिंदर सिंह ने जीत दर्ज की थी. वहीं 2014 में भी कांग्रेस के ही उम्मीदवार  जसविंदर सिंह ने जीत दर्ज की थी.

पाकिस्तानी आर्मी के साथ वायरल हुई थी फोटो
कंवलजीत सिंह अजराना की पाकिस्तानी आर्मी के साथ फोटो भी वायरल हुई थी. जिसमें वे पाकिस्तानी अधिकारियों के हाथ से मिठाई खाते दिखाई दिए. इसके अलावा आर्मी जवानों के साथ फोटों भी खिंचवा रहे थे. जिसको लेकर लोग उनका विरोध कर रहे थे. कंवलजीत सिंह ने हरियाणा के पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखा जिसमें कहा कि पिहोवा विधानसभा सीट से टिकट देकर पार्टी ने जो सम्मान प्रदान किया मैं उसके लिए पार्टी का तहेदिल से आभारी हूं. लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ और कार्यकर्त्ता मेरे नामांकन का विरोध कर रहे हैं. उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना टिकट वापस करता हूं.

यह भी पढ़ें: Bittu Bajrangi: कौन है बिट्टू बजरंगी? जो फरीदाबाद NIT सीट से लड़ेगा चुनाव, नूंह हिंसा में गया था जेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget