एक्सप्लोरर

Haryana: कैथल में कबड्डी खिलाड़ी पर हमला, 2 दिन पहले दुष्यंत चौटाला से हुई थी बहस

Haryana News: कैथल में कबड्डी प्लेयर काला हरिगढ़ किंगन और एक अन्य युवक पर हमले का मामला सामने आया है. काला ने आरोप लगाया है कि पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ आवाज उठाई इसलिए उसपर हमला हुआ.

Haryana Latest News: हरियाणा के कैथल में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर पर हमले का मामला सामने आया है. ये वही कबड्डी प्लेयर हैं, जो दो दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से बहस करता नजर आया था. हमले में कबड्डी प्लेयर काला हरिगढ़ किंगन और एक अन्य युवक घायल हो गया, जिन्हें गुहला के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कैथल रेफर कर दिया गया. 

पूरा मामला कैथल के गुहला के गांव हरिगढ़ किंगन का बताया जा रहा है. हमले में घायल युवक कहना है कि उसे फोन करके बुलाया गया था. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई. युवक का आरोप है कि दुष्यंत चौटाला से सवाल पूछने की वजह से उसपर हमला किया गया. वहीं मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है, जिसमें कहा जा रहा है कि कबड्डी प्लेयर खराब पीकर जेजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच कर रहा था और महिलाओं को अपशब्द बोल रहा था. इसकी वजह से मारपीट हुई.

वहीं शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि गांव के युवकों में ही यह झगड़ा हुआ, जिसको लेकर आगे की जांच जारी है.

कबड्डी प्लेयर काला हरिगढ़ ने लगाए ये आरोप
घायल कबड्डी प्लेयर काला हरिगढ़ का कहना है कि दो दिन पहले गांव में दुष्यंत चौटाला का प्रोग्राम था. किसान आंदोलन की वजह से इस हमने इस कार्यक्रम का विरोध किया. इसके अलावा गांव में गुटबाजी तो होती रहती है. हमारी तरफ से जेजेपी के कार्यकर्ताओं को पर्सनल कार्यक्रम न करने के लिए कहा गया था, लेकिन वे नहीं माने और हमें धमकी भी दी.

काला ने आगे कहा कि दुष्यंत चौटाला जब गांव में आये तो हमने नारेबाजी की और प्रोग्राम कैंसिल हो गया. इसके बाद जेजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें देख लेने की धमकी दी. काला ने आरोप लगाया कि अगले दिन एक जेजपी कार्यकर्ता ने कहा मिलकर बात करनी है. हम बताई गई जगह पर चले गए. जब वे वहां पहुंचे तो कुछ लोग हाथ में डंडे और तलवार लेकर आ गए और हमला कर दिया. इसमें से 4-5 लोगों को तो हम जानते भी नहीं है. काला ने आरोप लगाया कि हमने पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ आवाज उठाई, इसलिए उन्हें उसका अंजाम भुगतना पड़ा.

यह भी पढ़ें: ​​हरियाणा चुनाव में अग्निवीर इफेक्ट, BJP ने कर दिया युवाओं के लिए बड़ा ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget