एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने ली लॉ छात्र की जान, सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कोडा से लॉ छात्र हर्ष की मौत और उसके दोस्त के घायल होने के मामले में पुलिस ने सिविल इंजीनियर मोहित को गिरफ्तार किया है.

Gurugram Car Accident: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में लॉ कर रहे स्टूडेंट और उसके दोस्त को तेज रफ्तार स्कोडा कर से कुचलकर एक को मौत के घाट उतार देने वाले सिविल इंजीनियर को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा घायल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

आपको बता दें कि 2 दिन पहले लॉ कर रहा 25 वर्षीय सडेंट अपने दोस्त के साथ सुबह के करीब साढ़े तीन बजे गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक के नजदीक एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था. लेकिन होटल में भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ देर के लिए वह बाहर आ गए इसी दौरान वह अपने दोस्त के साथ हाईवे की सर्विस लेन पर सड़क के किनारे खड़ा था तभी अचानक तेज रफ्तार एक स्कोडा कार आई और दोनों को उड़ते हुए वहां से तेज रफ्तार में चली गई.

अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है
इस दौरान वहां खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई और वह उन दोनों को उठाने के लिए वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान लॉ स्टूडेंट हर्ष की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है. वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. 

 लॉ का स्टूडेंट का मौके पर ही हो गई थी मौत 
लॉ स्टूडेंट के हत्यारे सिविल इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है या यह कहा जाए की हत्यारा सिविल इंजीनियर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले तेज रफ्तार गाड़ी से दो युवकों को कुचल दिया था, जिसमें एक लॉ का स्टूडेंट था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. आरोपी युवक मोहित बीटेक सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट कंपनी काम करता है जो नूरपुर बहोड़ाकलां का रहने वाला है और गुरुग्राम में सेक्टर 14 में एक पीजी में रहता है. 

आरोपी मोहित को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहित ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उस रात भी वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने पीजी जा रहा था तभी अचानक गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई और यह एक्सीडेंट हो गया. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी सिविल इंजीनियर मोहित गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी को आज जिला अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस आरोपी का रिमांड मांगेगी. 

सीसीटीवी फुटेज में आप साफ देख सकते हैं कि जिस प्रकार हाईवे पर गाड़ियां फराटे मारती हुई चलती है इस प्रकार से सर्विस रोड पर भी आरोपी गाड़ी को दौड़ा रहा था. सीसीटीवी में सांप यह भी देखा जा सकता है कि लॉ स्टूडेंट और उसका दोस्त सर्विस रोड के किनारे पर खड़े थे लेकिन सिविल इंजीनियर सब पता नहीं कि धुन में गाड़ी चला रहे थे कि उन्होंने लॉ स्टूडेंट और उसके साथी को गाड़ी से उड़ा दिया. 

पुलिस अदालत से आरोपी का मांगेगी  रिमांड   
पुलिस को दिए शुरुआती बयान में आरोपी सिविल इंजीनियर ने गाड़ी चलाते हुए नींद आने का कारण बताया है. लेकिन आरोपी सिविल इंजीनियर क्या जाने की जिस घर का चिराग उसने बुझाया है उन पर अब क्या बीत रही है. उन मां-बाप का तो मानो सब कुछ लुट गया है. लॉ स्टूडेंट 25 वर्षीय हर्ष के घर में अब उसके मां-बाप के अलावा उसकी एक छोटी बहन है. जिनका अब रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस आज आप बीटेक सिविल इंजीनियर मोहित को जिला अदालत में पेश करेगी और जिला अदालत से आरोपी का रिमांड मांगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget