एक्सप्लोरर

गुरुग्राम : परिवार ने शव समझकर जिसका किया था दाह संस्कार, वह शख्स अगले दिन जिंदा घर लौटा

Gurugram Murder Mystery: गुरुग्राम में मृत मानकर दाह संस्कार किए गए 47 वर्षीय पूजन प्रसाद अगले दिन जीवित लौट आए. पुलिस अब सिरकटा शव किसका था और हत्या किसने की, इसकी जांच कर रही है.

गुरुग्राम के मोहम्मदपुर झारसा सेक्टर-36 में रहने वाले 47 वर्षीय पूजन प्रसाद की अचानक घर वापसी ने परिजनों, पड़ोसियों और पुलिस को हक्का-बक्का कर दिया. दरअसल, दो दिन पहले तक पूरा परिवार मान बैठा था कि पूजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई है और उनका शव मिला है. यही नहीं, बेटे ने शव की पहचान की, अंतिम संस्कार कर दिया गया और अस्थियां तक प्रवाहित कर दी गई. लेकिन अगले ही दिन जब पूजन घर लौटे, तो सबका भ्रम टूट गया और मातम से सजी चौखट पर खुशी के आंसू छलक पड़े.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा घटनाक्रम 28 अगस्त को शुरू हुआ था. जब पुलिस ने पूजन के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक गोदाम के पास एक सिर कटा शव बरामद किया. शव की हालत बेहद खराब थी और पहचान कर पाना मुश्किल था. इस बीच, पूजन घर नहीं लौटे तो उनके बेटे संदीप कुमार ने 1 सितंबर को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने संदीप को शव के बारे में बताया और जब उसने सरकारी मोर्चरी में जाकर देखा तो कपड़े और दाहिने पैर पर चोट का निशान देखकर शव को अपने पिता का मान लिया.

अस्थियां विसर्जन करने गए बेटे, इधर घर लौटे पिता  

पिता की हत्या की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. पत्नी लक्ष्मिनिया बेहोश हो गईं. पड़ोसी और रिश्तेदार इकट्ठा हुए और शव का अंतिम संस्कार राम बाग श्मशान घाट पर कर दिया गया. यहां तक कि बेटे अगले दिन अस्थियां विसर्जन के लिए यमुना तक गए, लेकिन रास्ते में उन्हें फोन आया कि उनके मामा ने पूजन को जिंदा गुरुग्राम के खंडसा चौक पर देखा है. कुछ देर में ही पूरा परिवार पूजन को सामने देखकर स्तब्ध रह गया, जिसे वे मृत मान चुके थे.

शराब के नशे में कई दिनों से भटक रहे थे पूजन

पूजन ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से शराब के नशे में मजदूर चौकों और निर्माण स्थलों पर भटक रहे थे. इस वजह से वे घर नहीं लौटे और परिवार ने शव को उनका समझ लिया. पत्नी ने कहा, "हालांकि वह मुझे बहुत परेशान करते थे, लेकिन उनकी अचानक मौत ने मुझे तोड़ दिया था. अब जब वह जीवित लौटे हैं तो यह मेरे लिए दूसरी जिंदगी पाने जैसा है."

पूजन समझकर पुलिस ने किसका करवा दिया अंतिम संस्कार? 

घटना से पुलिस भी हैरान है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिस व्यक्ति का शव मिला और जिसका सिर काट दिया गया, वह कौन था? पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर डीएनए नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे हैं. अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद मामले की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

यह घटना न केवल पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कभी-कभी कपड़ों और निशानों के आधार पर शव की पहचान कर लेना कितनी बड़ी गलती साबित हो सकता है. अब पूरे मोहल्ले में सिर्फ एक ही चर्चा है- अगर पूजन जीवित हैं तो आखिर मारा गया शख्स कौन था और उसकी हत्या किसने की?. इधर, पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget