एक्सप्लोरर

हरियाणा के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाई-भतीजावाद का लगाया आरोप

Haryana Politics: रामबीर सिंह ने कहा कि वह नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे, क्योंकि स्थानीय होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं

Haryana News: हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. साथ ही नगर परिषद चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की घोषणा की. हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके रामबीर सिंह ने पटौदी स्थित अपने आवास पर आयोजित मीडिया सम्मेलन में इस्तीफे की घोषणा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया.

पूर्व विधायक ने दावा किया कि अगले 10 वर्ष में देश या प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है. रामबीर सिंह ने कहा कि वह नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अन्य उम्मीदवारों की तुलना में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं.

रामबीर सिंह ने लगाया बड़ा आरोप
उन्होंने मीडिया से कहा, "कांग्रेस पार्टी में अत्यधिक गुटबाजी है. पार्टी का सबसे ज्यादा नुकसान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया है. विधानसभा चुनाव में सभी टिकटार्थियों को झांसा देते रहे. पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के दामाद के नाम को आगे बढ़ाया गया, फिर स्थानीय उम्मीदवार को छोड़कर बिहार की बहू को टिकट थमा दिया, इन्हीं कारणों से पटौदी में कांग्रेस की करारी हार हुई. अब नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी को टिकट दिया जा रहा है."

बता दें हरियाणा कांग्रेस ने मेयर पद, नगर परिषदों में चेयरमैन/अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. ऐसे में पार्टी ने पटौदी जटौली मंडी (एससी) से राज रानी को टिक दिया है. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. 

ये भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव में AAP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget