एक्सप्लोरर

Haryana Exit Poll Result 2024 Highlights: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार, BJP हैट्रिक से चूकी, एग्जिट पोल में साफ हुई तस्वीर

Haryana Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result Highlights: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे BJP के लिए टेंशन तो कांग्रेस के लिए खुशी लेकर आए हैं.नतीजों में BJP हैट्रिक बनाने से चूक रही है.

Key Events
Haryana Exit Poll Result 2024 Live Updates Haryana Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Seats Vote Share BJP AAP Congress JJP Haryana Exit Poll Result 2024 Highlights: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार, BJP हैट्रिक से चूकी, एग्जिट पोल में साफ हुई तस्वीर
(हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल लाइव अपडेट्स)
Source : PTI

Background

Haryana Exit Poll Result 2024 Highlights: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा ये सवाल सबकी जेहन में है. चुनाव में यूं तो कई पार्टियां जोर आजमा रही हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. कांग्रेस को 10 साल के अंतराल के बाद वापसी की उम्मीद है तो वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी यह दावा कर रही है कि वह 8 अक्टूबर को जीत की हैट्रिक बनाएगी.

वहीं, आईएनएलडी-बीएसपी और जेजेपी-एएसपी भी जीत के दावे कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि हरियाणा में उसे इतनी सीटें मिलेंगी कि किसी भी पार्टी के लिए उसके सहयोग के बिना सरकार बनाना संभव नहीं होगा. 

राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं जिनपर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. जबकि आईएनएलडी-बसपा और जेजेपी-एएसपी ने गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतारे हैं. राज्य में कुल 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां महिला प्रत्याशियों की संख्या 101 है. 

हुड्डा और सैनी की सीटों पर नजर 
किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कम से कम 46 सीटों की आवश्यकता है लेकिन चुनाव में मुख्य रूप से ध्यान लाडवा, गढ़ी सांपला-किलोई, एलनाबाद, उचाना, अंबाला कैंट, कलायात और जुलाना सीट पर है जहां से क्रमश: सीएम नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, अनिल विज, अनुराग ढंडा और विनेश फोगाट प्रत्याशी हैं.

राजनीतिक पार्टियों की गारंटियों के खूब रहे चर्चे
चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से जनता को गारंटियां दी गईं. कांग्रेस ने एमएसपी और महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक मदद समेत सात गारंटियां दी हैं तो वहीं बीजेपी ने भी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है. अग्निवीर मुख्य चुनावी मुद्दा रहा है तो बीजेपी ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी है.

हरियाणा में बीजेपी 2019 में 40 सीटें जीती थीं और बहुमत से दूर रह गई थी. इसने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी जिसके 10 प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. वहीं, कांग्रेस ने 31 सीटें हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- 'हमलोगों को जो फीडबैक मिल रहे हैं वो...', हरियाणा में कांग्रेस की जीत पर सचिन पायलट का बड़ा दावा

21:26 PM (IST)  •  05 Oct 2024

Haryana Exit Poll Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सर्वे में भी कांग्रेस को भारी बढ़त

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज के एक हालिया सर्वे में अनुमान जताया गया है कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने के लिए तैयार है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ पार्टी के गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना है.

21:18 PM (IST)  •  05 Oct 2024

Haryana Exit Poll Live: कुमारी सैलजा को 60 सीटों पर जीत की उम्मीद

कुमारी सैलजा ने उम्मीद जताई है कि हरियाणा में जमीनी माहौल पर नजर डालें तो कांग्रेस 60+ सीटें जीत सकती है. पार्टी सांसद ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget