एक्सप्लोरर

'...तो करेंगे सख्त कार्रवाई', कांवड़ का जिक्र कर CM नायब सिंह सैनी ने किसे दी चेतावनी?

Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि अगर कांवड़ यात्रा की आड़ में अगर कोई शरारती तत्व यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार (20 जुलाई) को देवभूमि उत्तराखंड दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा की आड़ में आए शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह एक श्रद्धा की यात्रा है. भगवान शिव की यात्रा, जिसे लोग श्रद्धा से कर रहे हैं. इस यात्रा में लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं." 

'शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई'
उन्होंने आगे कहा, "लोग नीलकंठ और उससे भी आगे से मां गंगा के पवित्र जल को लेकर 500-500 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव, शहर और क्षेत्र में जाते हैं. लेकिन अगर इसकी आड़ में अगर कोई शरारती तत्व यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी."

'आठवीं तक गीता को सिलेबस में लिया'
हरियाणा में स्कूल की सिलेबस में गीता को शामिल करने को लेकर उन्होंने कहा, "हमने आठवीं कक्षा तक गीता को एक चैप्टर के रूप में सिलेबस में शामिल किया है. भगवान श्री कृष्ण के मुख से कुरुक्षेत्र की भूमि पर यह संदेश दिया गया है." 

सीएम सैनी ने कहा, "गीता एक पवित्र ग्रंथ है, जिससे दुनिया के महान अर्थशास्त्री प्रेरणा लेते हैं. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि गीता के पवित्र शब्दों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है."

ऑपरेशन कालनेमि पर क्या कहा?
ढोंगी बाबाओं को पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाए जाने पर सीएम ने कहा, "ऐसे तत्व जो समाज के अंदर अव्यवस्था पैदा करते हैं और समाज को तोड़ने का काम करते हैं, उनका समाज में स्थान नहीं होता है, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. अगर हमारे यहां भी ऐसे कोई व्यक्ति दिखाई देते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है."

इससे पहले उन्होंने कहा, "पिछले दिनों उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई सारे निवेशक आए थे. कल ही भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आए और यहां पर इन्वेस्टर्स समिट का उत्सव मनाया गया. यह लोगों को बहुत ही प्रेरित करने वाला विषय है. मैं उत्तराखंड सरकार को बधाई देता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget