एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट से हारने वाले BJP नेता ने फिर दी चुनौती! बोले- 'अगली बार पहली जीत...'

Vinesh Phogat News: जुलाना में बीजेपी प्रत्याशी योगेश बैरागी ने अगली बार सीट जीतने का दावा करते हुए विनेश फोगाट को सीधी चुनौती दी. मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में उन्होंने संघर्ष का संकल्प दोहराया.

हरियाणा के जुलाना से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी योगेश बैरागी ने एक जनसभा के दौरान बड़ा दावा किया. उन्होंने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगली बार जुलाना विधानसभा सीट बीजेपी की होगी. 

बैरागी ने स्वीकार किया कि पिछली बार थोड़ी कमी रह गई थी, लेकिन हार को नहीं बल्कि संघर्ष को स्वीकार किया गया. उनका यह बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आया. साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं, जो खासतौर पर अपना जन्मदिन हरियाणा में मनाने आई थीं.

जनसभा में योगेश बैरागी ने क्या कह दिया?

योगेश बैरागी ने कहा, “जब आप तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, तो सबसे पहली जीत जुलाना से ही होगी.” उन्होंने मंच से 'हर हर महादेव' के जयकारे लगवाकर जनता को जोश में लाया और बीजेपी की एकजुटता का संदेश दिया.

वर्तमान विधायक और जुलाना सीट की स्थिति

जुलाना सीट इस समय कांग्रेस पार्टी के पास है, जहां से ओलंपियन रह चुकीं विनेश फोगाट विधायक हैं. वे भारतीय कुश्ती की जानी-मानी खिलाड़ी रही हैं, लेकिन पिछले ओलंपिक में महज 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से फाइनल से बाहर हो गईं. 

इसके बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया और राजनीति में कदम रखा. विनेश फोगाट की लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह सीट कांग्रेस के लिए मजबूत मानी जाती है, लेकिन योगेश बैरागी ने उन्हें सीधे चुनौती दे दी है.

विनेश फोगाट को सीधी चुनौती?

योगेश बैरागी का यह बयान यह संकेत देता है कि बीजेपी अब जुलाना में जीत की रणनीति अपनाने वाली है. कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को दी गई सीधी चुनौती से यह स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget