एक्सप्लोरर

Haryana: सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड, झज्जर सीआईए में था तैनात

Haryana Suicide: हरियाणा के झज्जर सीआईए में तैनात पुलिस के जवान ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद पीजीआई में अफरा-तफरी मच गई. मृतक का नाम पवन था.

Jhajjar Suicide: हरियाणा की झज्जर पुलिस में तैनात सीआईए के सब इंस्पेक्टर ने रोहतक पीजीआई के मोर्चरी के बाहर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक रोहतक जिले के सुडाना गांव का रहने वाला पवन था, जो झज्जर सीआईए में तैनात था.

झज्जर सीआईए में तैनात पुलिस के जवान ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद पीजीआई में अफ़रा-तफरी मच गई. मृतक पुलिसकर्मी सुबह-सुबह पीजीआई की मोर्चरी के बाहर आया और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली जिसकी सूचना वहां मौजूद पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

दरअसल सब इंस्पेक्टर जो छुट्टी पर घर आया हुआ था. पवन कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर भी गया था लेकिन आज सुबह लगभग 8:30 बजे के आसपास पवन पीजीआई की मोर्चरी में पहुंचा और एक पेड़ के तने पर बैठकर सिर में गोली मार ली हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और परिजन भी इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं.

वहीं पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि अभी इस सारे मामले की जांच की जा रही है आखिर पवन यहां तक कैसे पहुंचा और उसने आत्महत्या क्यों कर ली. इस सारे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी.

उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों ने कोई भी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं. गौरतलब है कि पवन के शव का पीजीआई बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम करेगी, वहीं सर्विस रिवॉल्वर से पवन ने खुद को गोली मारी थी उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है हालांकि अभी तक गोली का खोल बरामद नहीं हुआ है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget