एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: लाइव आए, इमोशनल हुए और इस नेता ने कर दिया BJP को बाय-बाय, CM सैनी के नामांकन के दिन झटका

Haryana Election 2024: देवेंद्र कादियान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बीजेपी छोड़ने की बात कहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं. सोनीपत की गन्नौर सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. युवा आयोग के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. देवेंद्र कादियान गन्नौर से बीजेपी की टिकट का दावा ठोक रहे थे, लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर देवेंद्र कादियान ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

देवेंद्र कादियान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बीजेपी छोड़ने की बात कहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए.

100 करोड़ में टिकट लाने का लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान देवेंद्र कादियान ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "कुछ लोग 100 करोड़ रुपये देकर टिकट लेकर आए हैं." बता दें कि बीजेपी गन्नौर सीट पर पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक को टिकट देने का फैसला कर चुकी है. इसको लेकर देवेंद्र कादियान ने बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए हुए कहा कि कृपया सच्चाई के साथ चलिए, वफादारी के साथ चलिए, इंसानियत के साथ चलिए और दिखा दीजिए कि असली टिकट गन्नौर के अंदर है.

देवेंद्र कादियान ने कहा, "ये 100 करोड़ में टिकट लेकर आए हैं और आपको करोड़ों में खरीदने की बात कर रहे हैं, लेकिन मैंने इस क्षेत्र में कोई बिकाऊ आदमी नहीं देखा. देखता हूं वो कैसा खरीदेगा. मेरी लोगों से अपील है कि 2 नंबर के पैसे लेने से मना मत करना, पैसों की गठरी आए तो रखवा लेना. गौशालाएं और मंदिर बहुत हैं, उन अच्छी जगहों पर ये पैसे लगा देना. इनके 100 करोड़ रुपये निकालने हैं.

मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन हैं देवेंद्र कादियान

देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन हैं. युवा कांग्रेस से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत की थी. वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे थे. लेकिन, 2018 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराजगी के बाद वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget