एक्सप्लोरर

'हरियाणा में अगली सरकार का रिमोट कंट्रोल...', संजय सिंह चौंकाने वाला दावा

Haryana Elections 2024: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि हरियाणा में सत्ता की चाबी अरविंद केजरीवाल के पास होगी.

Haryana Assembly Elections 2024: राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने दावा किया है कि हरियाणा में बिना आम आदमी पार्टी (AAP) के सहयोग के सरकार नहीं बनेगी. संजय सिंह ने यह भी कहा कि हरियाणा में सत्ता की चाबी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के हाथ में होगी. संजय सिंह ने बीजेपी नेता अनिल विज (Anil Vij) के बयानों पर भी जवाब दिया है. 

संजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''आम आदमी पार्टी के बिना हरियाणा में अगली सरकार नहीं बन सकती. आम आदमी पार्टी स्वच्छता, ईमानदारी और जनता के लिए काम करने की राजनीति में यकीन करती है. हमने पांच गारंटियां दी हैं. अगली जो सरकार बनेगी उसका रिमोट कंट्रोल केजरीवाल के हाथ में होगा. हरियाणा में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. आप और केजरीवाल के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी.''

संजय सिंह ने आगे कहा, ''सरकार बनाने में आप की मुख्य भूमिका रहेगी. हरियाणा में हमारी रैली में भारी संख्या में लोग जुटे. आदर्श पाल के समर्थन में केजरीवाल की रैली में भारी संख्या में लोग आए, आज सोहना में भी भीड़ जुटी. हरियाणा में लोग सत्ता की चाबी केजरीवाल के हाथ में देना चाहते हैं.''

अनिल विज हमारी चिंता ना करें - संजय सिंह
वहीं, अनिल विजय के बयान पर संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''वह अपनी राजनीति बचाने में खुद जुटे हुए हैं. बीजेपी ने उनकी राजनीति का दीया बुझा दिया. खट्टर और नायब सिंह सैनी ने दीया बुझा दिया. पीएम मोदी ने कुचलकर बुझा दिया. अनिल विज क्या बोलेंगे. वह अपनी राजनीति का दीया जो बुझा दिया गया है उसको जलाने में ताकत लगाएं. आम आदमी पार्टी की चिंता ना करें.''

कुमारी सैलजा को लेकर यह बोले संजय सिंह
अनिल विज ने कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. ऐसे में पहले अरविंद केजरीवाल पंजाब से हरियाणा को पानी दिलवाएं और वोट की बात बाद में करें. उधर, कुमारी सैलजा के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों पर संजय सिंह ने कहा, ''अफवाहों पर तो मैं कोई कमेंट नहीं कर सकता. बीजेपी में जाएंगी तब जवाब दे पाउंगा.''

ये भी पढ़ें- Aditya Surjewala Exclusive: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या रणदीप सुरजेवाला बनेंगे CM? बेटे आदित्य ने कर दिया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget