एक्सप्लोरर

कैथल में सीएम योगी पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, ब्राह्मणों का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

Haryana Election 2024: हरियाणा के कैथल में ब्राह्मण समाज के सम्मलेन में रणदीप सिंह सुरेजवाला ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला.सुरजेवाला ने हरियाणा की सत्तारूढ़ बीजेपी को ब्राह्मणों विरोधी बताया.

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कैथल के खुरनिया पैलेस में सर्व ब्राह्मण सम्मेलन में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही बीजेपी को ब्राह्मण विरोधी भी बताया. वह यहीं नहीं रुके और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर गंभीर आरोप भी लगाए. सुरजेवाला ने कहा, ''योगी आदित्यनाथ का नाम भी असली नहीं हैं. ब्राह्मणों को मारकर उनकी राजनीतिक हत्या के बाद योगी आदित्यनाथ का कद बड़ा हुआ है.''

सुरजेवाला ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ''ब्राह्मण समाज का अपमान बीजेपी का DNA बन गया है. हरियाणा में भर्ती बोर्ड द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर भद्दे सवाल पूछे जाते हैं. खट्टर साहेब ब्राह्मण नेता की गर्दन काटने की धमकी देते हैं. यही कड़वा सच है. बीजेपी के लोग ब्राह्मण विरोधी नारेबाज़ी कर मज़ाक़ उड़ाते हैं.''

सुरजेवाला ने आगे कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं विष्णु अवतार का फरसा कोई मनुष्य धारण नहीं कर सकता. हम सम्मान स्वरूप लेते हैं यह कर्तव्य है कि लीजिए और मंदिर में रख दीजिए क्योंकि आप धारण नहीं कर सकते. खट्टर साहब ने वो फरसा लिया और वापस मुड़कर ब्राह्मण समाज के नेता को कहा कि तेरी गर्दन काट दूंगा. ये लोग ऐसी मानसकिता के लोग हैं जो बड़े बड़े पद पर बैठे हैं. मोदी जी के चहेते हैं.''

खट्टर ने हमें चुनौती दी- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता ने खट्टर पर हमला करते हुए कहा, ''सीएम और केंद्रीय मंत्री के पद पर बैठे हैं जो हमारी गर्दन काटने की बात करते हैं वो एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज के एक-एक व्यक्ति का था. चाहे वह किसी पार्टी का था या किसी पार्टी का नहीं था. उन्होंने हमें चुनौती दी.''

ब्राह्मणों का अपमान करती है बीजेपी- सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद ने कहा, ''सच ये है कि बीजेपी विरोधी है! हरियाणा और देश में बीजेपी ने ब्राह्मण समाज का हमेशा अपमान किया है. कभी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में समाज की बेटियों व ब्राह्मणों को रंगभेद के आधार पर अपशुकन जैसे आपतिजनक सवाल पुछवाते हैं. कभी स्टेज से फिंकवाते हैं. कभी फरसे से गर्दन काटने की धमकी देते हैं. अब चुनाव में भाजपा को  जबाब देने का समय आ गया है.''

ये भी पढ़ें- 'बीजेपी ने हमेशा कांग्रेस नेताओं के...', कुमारी सैलजा का विरोधियों पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget