एक्सप्लोरर

AAP ने हरियाणा के लिए दिया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, कांग्रेस कितने पर राजी?

Haryana Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन किया था. वहीं अब विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात चल रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हरियाणा में कांग्रेस आप को सात सीटें देने को तैयार है, जबकि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से दस सीटों की मांग की है.

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपा फॉर्मूला दिया है. आप के मुताबिक एक लोकसभा में नौ सीटें है. लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था इसलिए आप दस सीटें मांग रही है.

कब लगेगी गठबंधन पर मुहर?
बता दें कि हरियाणा में गठबंधन को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हो चुकी है. आप नेता राघव चड्ढा और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के बीच अलायंस को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है. वहीं अभी कई दौर की मीटिंग होनी बाकी है. सूत्रों के मुताबिक गठबंधन पर अंतिम फैसले के लिए आम आदमी पार्टी 5 सितंबर को अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रही है.

आप-कांग्रेस गठबंधन पर दोनों दलों ने क्या कहा?
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने कहा कि वह हरियाणा में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ बातचीत कर रही है. वहीं उधर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उन खबरों का स्वागत किया, जिनमें दावा किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना में रूचि दिखाई है.

दीपक बाबरिया ने गठबंधन पर दिया था बयान
दावा किया गया कि सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में गांधी ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में रुचि व्यक्त की. आप के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

अमित शाह से मुलाकात के बाद राव नरबीर सिंह के तेवर नरम, कांग्रेस से चुनाव लड़ने की कही थी बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget