एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: अनिल विज की CM पद की दावेदारी पर कांग्रेस का तंज, कहा- ‘विधायक चार आयेंगे और दावेदार 40'

Haryana Assembly Election 2024: अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की है, जिसपर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायब सिंह सैनी ही सीएम पद का चेहरा हैं. इसपर कांग्रेस ने तंज कसा है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा के पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सीएम पद को लेकर दावेदारी पेश की है. इसको लेकर बीजेपी और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा गया है.

पोस्ट में लिखा है, "धर्मेंद्र प्रधान कह रहे हैं कि बीजेपी के CM प्रत्याशी नायब सिंह सैनी हैं, लेकिन उधर अंबाला में अनिल विज कह रहे हैं कि वो भी दावेदार हैं, राव इंद्रजीत कह रहे हैं कि मेरा भी नंबर लग सकता है. रामबिलास को तो बोलने लायक ही नहीं छोड़ा, विधायक चार आयेंगे, दावेदार चालीस, गजब है."

दरअसल, बीजेपी की तरफ से हरियाणा चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अनिल विज के बयान को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते विज ने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी ही सीएम पद का चेहरा हैं. बीजेपी हरियाणा में नायब सिंह सैनी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है जो जीत की हैट्रिक भी लगाएगी.

क्या बोले थे अनिल विज?
पूर्व मंत्री और अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, "मैं हरियाणा में बीजेपी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं. मैंने 6 बार चुनाव लड़ा है. लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा करूंगा. हालांकि, यह हाईकमान के हाथ में है कि वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं या नहीं. अगर वे मुझे मुख्यमंत्री बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा."

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदल दिया था. मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री चुना गया था. तभी से पार्टी से अनिल विज नाराजगी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे किसान? महापंचायत में लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget