एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP या कांग्रेस किसके लिए बड़ा खतरा है AAP? समझें

Haryana Election: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की बात बनते बनते बिगड़ गई. सवाल उठ रहा है कि अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा किसे मिलेगा?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. साफ हो गया है कि बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा. सवाल है कि जो कांग्रेस बीजेपी को हराने के लिए ही हरियाणा चुनाव में उतरी और जो आम आदमी पार्टी भी बीजेपी को ही हराने का दावा कर रही है, वो आपस में मिलकर चुनाव क्यों नहीं लड़ पाए? क्या आम आदमी पार्टी का हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ना बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस के लिए नुकसानदायक है?

करीब चार-साढ़े चार साल तक जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला के साथ सरकार चला चुकी बीजेपी ने जब गठबंधन तोड़ा तभी ये तय हो गया था कि बीजेपी तो हरियाणा चुनाव अकेले ही लड़ेगी. लेकिन कांग्रेस पसोपेश में थी, क्योंकि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी. लिहाजा उसे गठबंधन के साथियों की भी बात सुननी थी और इसमें सबसे बड़ी साझीदार आम आदमी पार्टी थी. लेकिन कांग्रेस के इस पसोपेश को आम आदमी पार्टी ने ही खत्म कर दिया और कहा कि वो हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. ये तब की बातें हैं, जब हरियाणा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ था.

आप-कांग्रेस में गठबंधन की कैसे बिगड़ी बात?

फिर तारीखों का ऐलान हो गया. अकेले चुनाव लडने के स्टैंड पर बीजेपी कायम रही. इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल, बसपा, जननायक जनता पार्टी और दूसरे छोटे-मोटे दलों ने अपना-अपना गठबंधन बनाया और चुनावी तैयारी शुरू कर दी. तब कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी खेमे में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई. खबर आई कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है. और खबर कुछ यूं सामने आई कि खुद राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो.

दोनों तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दौर चला. लेकिन 9 सितंबर की शाम होते-होते सारी कवायद धरी की धरी रह गई और आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. इनमें 11 सीटें वो थीं, जहां पर कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी थी. लिहाजा 9 सितंबर की शाम को ये तय हो गया कि अब हरियाणा चुनाव में मुकाबला कम से कम दोतरफा तो नहीं ही रह गया है. अब चुनाव में कम से कम चार पार्टियां हैं, जिनमें बीजेपी है, कांग्रेस है, आम आदमी पार्टी है और इंडियन नेशनल लोकदल-बसपा का गठबंधन है. बाकी जजपा तो है ही.

अब रहा सवाल कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात कहां बिगड़ी. तो इसका सीधा सा जवाब ये है कि बात कभी बनी ही नहीं थी कि बिगड़े. क्योंकि जो बात सामने आ रही है, उसमें कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटें मांग रही थी और कांग्रेस 5 सीटें देने पर अड़ गई थी. लेकिन अगर आम आदमी पार्टी को हरियाणा में 10 सीटें ही लड़नी होती तो आम आदमी पार्टी न तो हरियाणा में केजरीवाल की पांच गारंटी की बात करती और न ही ये कहने की जहमत उठाती कि अरविंद केजरीवाल तो हरियाणा के ही बेटे हैं.

हरियाणा के एक तरफ दिल्ली और दूसरी तरफ पंजाब में उन्हीं की सरकार है. वहीं कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व और खास तौर से भूपेंद्र हुड्डा हमेशा से कहते आए हैं कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी. जब गठबंधन की बात भी चली तो यही कहा गया कि कांग्रेस आलाकमान भूपेंद्र हुड्डा तक ये संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रहा है कि कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी की ही सुनी जाएगी, स्थानीय स्तर पर कुछ भी तय नहीं होगा. लेकिन अब जब सब तय हो गया है कि आप-कांग्रेस अकेले-अकेले चुनाव लड़ेगी तो दोनों पार्टियों के नेता नफा-नुकसान का भी आंकलन करने लगे हैं.

और नया आंकलन चाहे जो हो, पुराना इतिहास तो यही कहता है कि जब से आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई है, उसने बीजेपी का कम और कांग्रेस का नुकसान ज्यादा किया है. दिल्ली और पंजाब इसका जीता-जागता उदाहरण है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित को ही हटाकर सत्ता हासिल की थी.  इस बात को बीते 11 साल हो गए हैं. 2013 के चुनाव में जब पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस की सीटें 43 से घटकर 8 हो गईं. उस चुनाव में कांग्रेस को 35 सीटों का नुकसान हुआ और आप को तब 23 सीटें मिलीं. 2015 में कांग्रेस जीरो पर सिमट गई और आप को तब 67 सीटें मिलीं. फिर 2020 में भी कांग्रेस जीरो पर ही सिमटी रही और आप को 62 सीटें मिलीं. तो आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो भी बड़ा नुकसान किया कांग्रेस का किया.

पंजाब में भी यही हुआ. पंजाब में सरकार कांग्रेस की थी. चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे. लेकिन आम आदमी पार्टी चुनाव में उतरी. कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दोनों ही सीटों से मात देते हुए 117 में से 92 सीटों पर इकतरफा जीत दर्ज की. गुजरात में भी यही हुआ. 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान हुआ और वो 77 से घटकर 17 पर आ गई. इसमें बीजेपी ने बड़ी सेंध लगाई थी, लेकिन नुकसान आम आदमी पार्टी ने भी किया था, जिसने पांच सीटें जीत ली थीं. इन पांच में से दो सीटें जामजोधपुर और विसवदर वो सीटें थीं, जो 2017 में कांग्रेस की हुआ करती थीं. गोवा में भी कमोबेश यही हुआ. तो इसका मतलब क्या है.

इसका मतलब ये है कि जो कांग्रेस का कोर वोटर है, वही आम आदमी पार्टी का भी कोर वोटर है. कम से कम दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनावों ने इसको साबित भी कर दिया है. तो क्या हरियाणा चुनाव में नतीजे इससे अलग होंगे. और होंगे तो कितने अलग होंगे, इसको लेकर अलग-अलग राजनीतिक विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है. लेकिन कमोबेश सभी इस बात पर तो सहमत हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का अभी जनाधार नहीं है, लेकिन अगर आप कांग्रेस के साथ आती तो उसका जनाधार बढ़ता और तब खतरा कांग्रेस के लिए ही होता. लिहाजा बातचीत की पहल करने के बाद भी कांग्रेस ने गठबंधन से हाथ पीछे खींच लिए.

बाकी तो हरियाणा चुनाव के चंद महीने के बाद ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. और वहां पर आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस ही है. ऐसे में पड़ोसी राज्य में गठबंधन के बाद दिल्ली में सत्ता के शिखर पर बैठी आम आदमी पार्टी भी दिल्ली वाला रिस्क नहीं लेता चाहती है और वो भी तब, जब इस वक्त पार्टी मुश्किलों में है. बाकी नामांकन से पहले कोई और बड़ा सियासी उलटफेर हो जाए, तो कुछ कहा नहीं जा सकता है. ये राजनीति है. ऐसे ही चलती है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दो टूक में दिया जवाब

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget