एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में अरविंद केजरीवाल ने दी पांच गारंटी, आप की जीत को लेकर किया बड़ा दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिन और बाकी रह गए हैं. इससे पहले सियासी दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने महम में जनसभा किया.

Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (25 सितंबर) को हरियाणा विधानसभा चुनाव में महम विधानसभा से आप उम्मीदवार विकास नेहरा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को पांच गारंटी दी. 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है, बाकी लोगों की तरह यह फर्जी नहीं है.  उन्होंने कहा कि पहली गारंटी यह है कि मैं आप लोगों के लिए बिजली फ्री कर दूंगा और 24 घंटे बिजली मिलेगी. पिछले सभी बिल माफ कर दिए जाएंगे.

केजरीवाल ने किया ये वादा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दूसरी गारंटी के रूप में दिल्ली की तरह यहां भी मोहल्ला क्लीनिक, शानदार अस्पताल बनाएंगे. यहां फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी." उन्होंने आगे कहा, "तीसरी गारंटी के तहत बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे. हमारे स्कूल के सामने निजी स्कूल बंद हो जाएंगे." 

अपने संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, "चौथी गारंटी हर महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाएंगे. दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है, यहां भी युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया जाएगा."  केजरीवाल ने दावा किया कि "यह गारंटी हम पूरी करके दिखाएंगे, क्योंकि यहां पर सरकार जिस भी पार्टी की बने, हमारे समर्थन के बिना नहीं बनने वाली है." 

'हरियाणा का नाम किया रोशन'
केजरीवाल ने कहा, "आज महम में मैं अपने परिवार के बीच आया हूं. महम में मेरे मामा रहते हैं, महम का मैं भांजा हूं. मैंने हिसार में 11-12वीं पढ़ी और इसके बाद आईआईटी खड़गपुर चला गया. इसके बाद इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी करने दिल्ली चला गया."

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, "मैंने हरियाणा से निकलने के बाद हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन किया." उन्होंने कहा, "आपके लाल की दिल्ली और पंजाब में सरकार है और इस बार अपने लाल को अपनी जन्मभूमि की सेवा करने का मौका दे दो."

'ये कहते हैं कि केजरीवाल चोर है'
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल चोर है. आज मैं आपसे पूछता हूं कि जनता को फ्री में बिजली देने वाला चोर है या लोगों को महंगी बिजली देने वाला चोर है? हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बेहतर बना दिया."

महम में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलती है. गली-गली में मोहल्ला क्लिनिक खोल दिए. सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवाएं मुफ्त कर दी." उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश और जनता के लिए काम करता है और अंतिम सांस तक करता रहेगा.

ये भी पढ़ें: Haryana Election: ‘भूपेंद्र सिंह हुड्डा 100 बार कान पकड़कर…’, CM नायब सिंह सैनी ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget