एक्सप्लोरर

अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर दीपेंद्र हुड्डा का बयान, 'विधानसभा चुनाव से पहले...'

Ashok Tanwar Joins Congress: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. तंवर के कांग्रेस में आने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी को दलित विरोधी करार दिया है.

Deepender Singh Hooda Attack On BJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. अशोक तंवर के कांग्रेस में आने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बीजेपी दलित विरोधी है और नेताओं का इस पार्टी में सम्मान नहीं किया जाता.  

उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा, ''बीजेपी में दलित नेताओं का कितना अपमान हो रहा होगा कि विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर जैसे नेता को कांग्रेस ज्वाइन करना पड़ा.''

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल के समर्थन में चुनावी सभा करते हुए लोगों से वोट की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और दूसरी पार्टियों पर भी हमला बोला.

पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक से कांग्रेस सांसद ने कहा, ''फैसले की घड़ी आ गई है और पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा है. BJP को तो करना साफ लेकिन BJP की बी-टीम, सी-टीम (JJP, इनेलो, हलोपा जैसी) वोटकाटू पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मत करना माफ.''

बता दें कि पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले गुरुवार (3 अक्टूबर) को महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली का हिस्सा बनते हुए फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. अशोक तंवर इसी साल बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने उन्हें सिरसा लोकसभा सीट से टिकट भी दिया था. उन्होंने कुमारी सैलजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

बता दें कि अशोक तंवर की करीब 5 साल बाद कांग्रेस में वापसी हुई है. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के चलते साल 2019 में पार्टी छोड़ दी थी.

ये भी पढ़ें: अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget