एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, कूड़े को लेकर किया प्रदर्शन, BJP सरकार को अल्टीमेटम

Gurugram News: कांग्रेस ने 11 साल बाद गुरुग्राम में संगठन बनाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया और बीजेपी पर शहर की दुर्दशा का आरोप लगाया.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मंगलवार (19 अगस्त) को कांग्रेस ने पहली बार विपक्ष की भूमिका निभाई और गुरुग्राम की समस्याओं के खिलाफ हल्ला बोल दिया.

कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर अधिकारियों को बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों का कहना है कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से गुड़गांव ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का बुराहाल हो गया.

कांग्रेसियों की माने तो आज गुरुग्राम में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, सड़के टूटी हुई हैं, जनता जलभराव ओर समस्याओं से परेशान हो रही है, लेकिन अधिकारी इन समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं बल्कि फ़ाइल में कर रहे हैं.

'इन्हें जनता की परेशानी से नहीं कोई लेना देना'

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी ने गुरुग्राम में नगर निगम नहीं, बल्कि नरक निगम बनाया है. यहां अधिकारियों को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है. आज निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डाला गया है ताकि अधिकारियों को पता लग सके कि गुड़गांव की जनता किस तरह कूड़े के ढेर में बदबू के बीच जी रही है.

नगर निगम अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

कांग्रेस नेताओं ने गुरुग्राम की मेयर पर भी निशाना साधा. कांग्रेसियों ने कहा कि जिस नेता को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है उसे बीजेपी ने मेयर बना दिया. उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर गुड़गांव के हालात नहीं सुधरे तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे.

खाका कर लिया गया है तैयार

वहीं कांग्रेसी नेताओं ने नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुरुग्राम की समस्याओं से अवगत कराते हुए साफ कर दिया कि निगम अधिकारियों ने जनता की समस्या के समाधान के लिए अब भी कोई ठोस कदम नही उठाया तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे. वहीं अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कल आला अधिकारियों के साथ बैठक कर गुड़गांव की समस्याओं के समाधान का खाका तैयार कर लिया गया है.

समस्याओं के समाधान के लिए काम शुरू

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निगम अधिकारियों को 15 दिन के अल्टीमेटम का क्या असर निगम अधिकारियों पर होता है यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा. फिलहाल निगम अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया है कि धरातल पर समस्याओं के समाधान के लिए काम शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget