एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने पर CM नायब सैनी की प्रतिक्रिया, कहा- 'चुनाव आयोग ने समझा...'

Haryana Election 2024: चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा में वोटिंग की तारीख बदली गई है जिसको लेकर CM नायब सिंह सैनी, INLD नेता अभय चौटाला और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की प्रतिक्रिया आई है.

Haryana Assembly Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर 2024 कर दी गई है. जिसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया आई है.

सीएम नायब सैनी ने कहा, "हमारे (बीजेपी) प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्र लिख कर चुनाव आयोग को इस समस्या से अवगत करवाया कि (चुनाव की तारिखों के बीच) हरियाणा में लगातार छुट्टियां हैं जिसकी वजह से वोट प्रतिशत कम न हो जाए. हमारे साथ-साथ अन्य दलों ने भी इस बात पर चिंता जताई, बिश्नोई समाज ने भी इसपर चिंता जाहिर की थी."

सीएम सैनी ने आगे कहा, "मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने इस बात को समझा. ज्यादा वोटिंग होगी तो इससे प्रदेश और देश को भी लाभ मिलेगा. मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं कि उन्होंने आम जन की भावनाओं को समझते हुए यह निर्णय लिया है."

‘10 से 20 लोग वोट वंचित हो सकते थे’
हरियाणा में चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख 1 अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दी गई है, जिसको लेकर INLD नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं क्योंकि यह लंबी छुट्टी थी. बहुत से लोग इस दौरान बाहर जा सकते थे, जिससे 10 से 20 प्रतिशत मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते थे."

बीजेपी पर धांधली का आरोप
वोटिंग की तारीख बदलने पर कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "इस पूरे एपिसोड में बीजेपी की सरकार, उसके मुख्यमंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष की अपरिपक्वता झलकती है. उन लोगों ने पूरे प्रदेश की जनता को एक अनिश्चित टाइम टेबल में खड़ा कर दिया है. आखिर में नामांकन की तारीख वहीं की वहीं है. मेरे अनुसार बीजेपी हर चुनाव में धांधली करती है. शायद धांधली करने के लिए उनके(भाजपा) पास पर्याप्त समय नहीं होगा इसलिए तारीख बढ़ाई गई है."

यह भी पढ़ें: नायब सैनी की सीट पर कंफ्यूजन? BJP चीफ ने बताया लाडवा उम्मीदवार तो मुख्यमंत्री बोले- ‘तय नहीं कर सकते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में शामिल, CM सैनी ने यमुनानगर को दी 5 करोड़ की सौगात
कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में शामिल, CM सैनी ने यमुनानगर को दी 5 करोड़ की सौगात
Panipat News: 'मस्जिद पर कब्जा लेने आया हूं' कहकर बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने कान पकड़कर मांगवाई माफी
'मस्जिद पर कब्जा लेने आया हूं' कहकर बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने कान पकड़कर मांगवाई माफी
कांग्रेस में होगी कैप्टन अमरिंदर की वापसी? पूर्व सीएम के बयान से मिले संकेत, बोले- 'वे हमारे संपर्क में हैं और...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन अमरिंदर की वापसी? पूर्व सीएम के बयान से मिले संकेत, बोले- 'वे हमारे संपर्क में हैं और...'
Faridabad News: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget