एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'हमारे समर्थन के बिना हरियाणा में नहीं बनेगी किसी की सरकार', अरविंद केजरीवाल का दावा 

Arvind Kejriwal Gurugram Rally: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि बीजेपी ने फर्जी केस में फंसाकर मुझे जेल भेजा. जबकि हमने जनता के हित में अच्छे ​काम किए थे.

Arvind Kejriwal News: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत रविवार (29 सितंबर) को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि दावा किया कि इस बार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बीच किसी की सरकार नहीं बनेगी. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी आम आदमी पार्टी के नेताओं से डरते हैं. पीएम मोदी ने मुझे जेल भेजकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की. पांच महीने जेल में रहा. इंसुलिन की इंजेक्शन लगाने पर रोक लगा दी. फिर भी ये मेरी हिम्मत को तोड़ नहीं पाए. मैं हरियाणा का हूं. हरियाणा वालों की हिम्मत वो नहीं तोड़ सकते. 

बीजेपी वालों को लगता है कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भी सरकार बना लेगा. हकीकत भी यही है. आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना इस बार हरियाणा में किसी भी पार्टी या गठबंधन की सरकार नहीं बनेगी. 

मेरा गुनाह है क्या?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने केवल यही गुनाह किया था कि दिल्ली के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, महिलाओं को फ्री में बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, बिजली-पानी फ्री सहित कई अन्य सेवाएं मुफ्त में मुहैया कराई थी. दिल्ली को एजुकेशन मॉडल के रूप में प्रसिद्धि दिलाई. अब आप ही बताओ ये गुनाह है क्या?

'पक्की वाली गारंट देता है केजरीवाल' 

आप लोग भी इस बात की गांठ बांध लें, अरविंद केजरीवाल पक्की वाली गारंटी देता है. आम आदमी पार्टी को वोट दोगे, तो हरियाणा के लोगों को भी 24 घंटे बिजली फ्री मिलेगा. सारा बकाया बिजली बिल माफ कर देंगे. हरियाणा में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी को दिल्ली और पंजाब कि बाद हरियाण के लोगों का भी समर्थन और प्यार मिल रहा है.

दिल्ली के पूर्व सीएम ने लोगों से कहा आप हमें मौका दीजिए दिल्ली और पंजाब की तरह हम हरियाणा के लोगों को भी वही सुविधाएं मुहैया कराएंगे.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस के CM चेहरे पर सचिन पायलट का बड़ा दावा, 'पार्टी में लंबे समय से परंपरा है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget