एक्सप्लोरर

Haryana Election: 'तंग आ गए हैं...', कैथल में मतदान के बीच आदित्य सुरजेवाला का बड़ा दावा

Haryana Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने वोटिंग के दौरान बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वे जनता के मन मुताबिक बदलाव लाकर दिखाएंगे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शनिवार (5 अक्टूबर) की सुबह से जारी है. इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे और कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि वह बीते एक साल में कैथल के हजारों घरों में जा चुके हैं. हर जगह की जनता बीजेपी से तंग है और बदलाव चाहती है. 

इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह जनता के मन मुताबिक बदलाव लाकर दिखाएंगे. बता दें कि आदित्य सुरजेवाला वोट डालने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने ये बड़ा दावा किया.

कैथल जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में हो रही वोटिंग
कैथल जिले की चार विधानसभाओं में वोटिंग शुरू हो चुकी है. कैथल जिले में कुल 8 लाख 24 हजार 408 वोटर हैं. जिले की 4 विधानसभाओं में 807 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 619 और शहरी क्षेत्रों में 188 बूथ शामिल हैं. कैथल जिले में कुल 53 उम्मीदवार मैदान में हैं. कैथल से 12, पुंडरी से 18, गुहला से 9 और कलायत से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

कहां किसके बीच है मुकाबला?
कैथल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला का मुकाबला बीजेपी के लीलाराम गुर्जर से है. वहीं कलायत में कांग्रेस के विकास सहारण का मुकाबला बीजेपी की कमलेश ढांडा और निर्दलीय अनीता ढुल से है. गुहला में कांग्रेस के देवेंद्र हंस का मुकाबला बीजेपी के कुलवंत राम बाजीगर से है. पुंडरी से कांग्रेस के सुलतान जडौला का मुकाबला बीजेपी के सतपाल जांबा से है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिले प्रशासन की तरफ से जिले में कुल चार ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा 100 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है. हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री की कंपनियां भी तैनात की गई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Election Polling Live: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, CM सैनी, विनेश फोगाट- मनु भाकर ने डाला वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget