एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, BJP-कांग्रेस के बागियों को दिया टिकट

AAP Candidates Second List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. आप ने दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. आप ने बीजेपी-कांग्रेस के बागी नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. बरवाला से बीजेपी के बागी छत्रपाल सिंह को मैदान में उतारा गया है. थानेसर से बीजेपी के बागी कृष्ण बजाज और बावल से कांग्रेस के बागी जवाहर लाल को टिकट दिया गया है.

वहीं साढौरा सीट से रीटा बामणिया, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्यतियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से आभाष चंदेला को टिकट दिया गया है.


जवाहर लाल बीजेपी की टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
बावल से कांग्रेस के बागी जवाहर लाल ने 2009 में बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उनकी हार हुई थी. इसके बाद वे कांग्रेस में चले गए और करीब 14 साल तक पार्टी के साथ रहे. लेकिन, कांग्रेस से इस बार टिकट मिलने की संभावना नहीं दिखी तो वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. AAP ने बावल से टिकट दिया है.

कुरूक्षेत्र में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरे थे कृष्ण बजाज
कृष्ण बजाज कुरूक्षेत्र में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरे रहे हैं. करीब 45 साल तक बीजेपी से राजनीति कर चुके हैं. इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी ने उन्हें थानेसर से उम्मीदवार बनाया है.

चौधरी देवीलाल को हरा चुके है छत्रपाल सिंह
वहीं पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह सोमवार को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी थी. वे 1991 के विधानसभा चुनाव में चौधरी देवीलाल को हरा चुके हैं. छत्रपाल सिंह को AAP ने बरवाला सीट से मैदान में उतारा है. 

हवा सिंह BSP की टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
वहीं इंद्री से हवा सिंह को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वे 20 साल से राजनीति में हैं. 2019 में उन्होंने BSP की टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन, हार गए थे. इसके बाद 2022 में वे आम आदमी पार्टी में आ गए. 

यह भी पढ़ें: Haryana: चुनाव प्रचार में उतरने के बाद विनेश फोगाट का बड़ा बयान, 'जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि न चाहते...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget