एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: AAP ने एक और लिस्ट जारी की, आज ही पार्टी में आए नेता को टिकट, 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार

Haryana AAP Candidate List: नरनौद और पुनहाना से आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. साथ ही पार्टी ने आज ही कांग्रेस छोड़कर आए आदर्श पाल को टिकट दिया है.

AAP Candidate List Haryana: हरियाणा चुनाव को लेकर AAP ने गुरुवार (12 सितंबर) को उम्मीदवारों की सातवीं और आखिरी लिस्ट जारी की. जगाधरी से AAP ने आदर्श पाल को उम्मीदवार बनाया है. आदर्श पाल आज ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं.

नरनौद से AAP ने राजीव पाली को टिकट दिया था. उनका टिकट काटकर रणवीर सिंह लोहान को उम्मीदवार बनाया. पुनहाना से भी AAP ने अपना उम्मीदवार बदला, नेहा खान की जगह AAP ने नायब ठेकेदार बिसरू को उम्मीदवार बनाया. नूंह से राबिया किदवई को टिकट दिया.

आज हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. पिछले दिनों आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लंबी चर्चा चली, हालांकि बात नहीं बनी. इसके बाद आप ने उम्मीदवारों की घोषणा की.

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह और राघव चड्ढा समेत कई नेता चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए हैं.

सुशील गुप्ता ने क्या कहा?

हरियाणा में AAP के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बुधवार (11 सितंबर) को कहा कि 90 विधानसभा सीटों पर हमारे प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. अरविंद केजरीवाल की एक मजबूत सरकार बनेगी जो मुफ़्त बिजली, पानी और विश्वस्तरीय शिक्षा देगी और महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देगी. हम ऐसी सरकार देंगे जो हरियाणा को अपराध मुक्त करेगी, जिसमें व्यापारी खुशहाल होंगे.

संजय सिंह ने क्या कहा?

वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में पिछले दस साल से बीजेपी का कुशासन चल रहा है. आम आदमी पार्टी हरियाणा समेत पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ लड़ रही है. हम BJP को हराने के मक़सद से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. हम 90 की 90 सीटों पर मज़बूती से चुनाव लड़ रहे हैं. 

कांग्रेस ने जारी की 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कुमारी सैलजा के चुनाव लड़ने पर साफ हुई तस्वीर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget