एक्सप्लोरर

जोहरान ममदानी का भारत के इस राज्य से है कनेक्शन, बन सकते हैं न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर

Zohran Mamdani News: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की दौड़ में डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतकर इतिहास रच दिया. उनका नाता भारत के गुजरात और मुस्लिम समुदाय से है.

Zohran Mamdani Latest News: भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के मेयर (Mayor) पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युमो को हराकर अमेरिकी राजनीति में नया इतिहास रच दिया है. फिल्म निर्देशक मीरा नायर और युगांडा के विद्वान महमूद ममदानी के बेटे जोहरान भारतीय मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उनका पैतृक नाता गुजरात से है. 

उन्होंने हिंदी में भी काफी प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा था, “मेरे पिता गुजरात के रहने वाले हैं और हम एक मुस्लिम परिवार से आते हैं.” जोहरान ममदानी अगर जीत दर्ज करने में कामयाब होते हैं तो वे न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर होंगे.

चुनाव जीतने के बाद जोहरान ममदानी क्या कहा?
जोहरान ममदानी को मंगलवार रात को डेमोक्रेटिक प्राइमरी में विजेता घोषित किया गया. जीत के बाद उन्होंने 'एक्स' पर नेल्सन मंडेला का हवाला देते हुए लिखा, “कठिन से कठिन कार्य भी असंभव लगता है, जब तक वह पूरा नहीं हो जाए. मेरे दोस्तों, यह पूरा हो चुका है.” ममदानी के इस कदम को अमेरिकी राजनीति में सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यकों की भागीदारी के लिहाज से बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है. 1991 में युगांडा के कम्पाला में जन्मे ममदानी का पालन-पोषण न्यूयॉर्क में हुआ और आज वे क्वीन्स से विधानसभा सदस्य हैं.

हार के बाद क्युमो ने ममदानी को फोन पर दी बधाई
क्युमो की हार अमेरिकी राजनीति के एक दौर का अंत मानी जा रही है. यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते गवर्नर पद से इस्तीफा देने के करीब चार साल बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की थी, लेकिन ममदानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया.

हार के बाद क्युमो ने ममदानी को फोन कर बधाई दी और कहा, “आज की रात, उनकी रात है. उन्होंने जीत हासिल की है और वह इसके हकदार हैं.” वहीं, सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ममदानी के अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे 'असाधारण' बताया और उन्हें आम चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget