एक्सप्लोरर

Gujarat: कांग्रेस MLA विमल चुड़ासमा को सदन से बाहर निकाला गया, स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचे गए थे

Gujarat Politics: गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस MLA चुड़ासमा को आसन के समीप पालथी मारकर बैठने और अवैध खनन पर सरकार की आलोचना करने वाले पोस्टर दिखाने के कारण सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया.

Gujarat News: गुजरात में कांग्रेस विधायक विमल चुड़ासमा को शुक्रवार (28 मार्च) को सदन से निष्कासित कर दिया गया. उन्हें उस वक्त सदन से बाहर करवा दिया गया जब वह राज्य में अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ बीजेपी सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए आसन के समीप पहुंच गये.

विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने सोमनाथ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले चुड़ासमा को आसन के समीप पालथी मारकर बैठने और अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने वाले पोस्टर दिखाने के कारण सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया. 

सदन में तैनात सार्जेंट ने चूडासमा को किया बाहर

सदन में तैनात सार्जेंट (सुरक्षाकर्मियों) ने बगैर बल प्रयोग किये कांग्रेस सदस्य को सदन से बाहर कर दिया. चूडासमा प्रश्नकाल के बाद अध्यक्ष की अनुमति लिये बिना ही उठ खड़े हुए और जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ कस्बे में चूना पत्थर के बड़े पैमाने पर अवैध खनन के बारे में बोलना शुरू कर दिया. विपक्षी सदस्य ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर उनके बार-बार आग्रह के बावजूद सरकारी अधिकारी चोरवाड़ में सक्रिय 'खनन माफियाओं' के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

'कांग्रेस MLA मीडिया में प्रचार पाने के लिए नाटक कर रहे'

जब स्पीकर ने चुड़ासमा से नियमों का पालन करने और कोई भी मुद्दा उठाने से पहले अनुमति लेने को कहा तो वह (चुड़ासमा) विरोधस्वरूप आसन के समीप आ गए और वहीं बैठ गए. कांग्रेस सदस्य ने बताया कि हालांकि उन्होंने अवैध खनन को साबित करने के लिए 'सबूत' दिए थे, लेकिन वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने गुरुवार को विधानसभा को सूचित किया कि कुछ भी अवैध नहीं पाया गया. जब उन्हें बाहर निकाला जा रहा था तो अध्यक्ष ने टिप्पणी की कि कांग्रेस विधायक 'मीडिया में प्रचार' पाने के लिए 'नाटक' कर रहे हैं.

कांग्रेस विधायक चुड़ासमा ने क्या कहा?

विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में चुड़ासमा ने कहा, ''उन्होंने पहले भी शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा था और चोरवाड़ में सक्रिय खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खान विभाग के सचिव से मुलाकात भी की थी. चुडासमा ने कहा कि जब उन्होंने विधानसभा में अवैध खनन का मुद्दा उठाना चाहा तो उन्हें दो मिनट भी बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि मैं यह सब प्रचार के लिए कर रहा हूं. मैं 24 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हूं और मीडिया समेत हर कोई मुझे बहुत अच्छी तरह से जानता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget