एक्सप्लोरर

Bajrang Dal Protest: वैलेंटाइन डे के विरोध में लाठी-डंडों के साथ पार्क में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें फिर क्या हुआ?

Gandhinagar Bajrang Dal Protest: गांधीनगर में विधानसभा परिसर के सामने स्थित सेंट्रल विस्टा पार्क के अंदर करीब 10 बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ नारेबाजी करते हुए घुस गए.

Gujarat News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक पार्क में घुसकर वहां बैठे कपल को वहां से भगा दिया. इसके लिये कांग्रेस ने बजरंग दल की कड़ी निंदा की. सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस हरकत में आई और वैलेंटाइन डे के विरोध में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तलब किया. सोशल मीडिया पर बजरंग दल का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 10 बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ नारेबाजी करते हुए पार्क में घुसे. राजधानी में विधानसभा परिसर के सामने स्थित सेंट्रल विस्टा गार्डन के अंदर घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ता कपल को वहां से भगाते नजर आ रहे हैं. 

वैलेंटाइन डे का विरोध करने आये थे पार्क

बजरंग दल गांधीनगर के संयोजक शक्तिसिंह जाला ने स्वीकर किया कि उनके कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए पार्क में घुसे थे. उन्होंने कहा कि यह पश्चिचमी संस्कृति को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि राइट विंग संगठन प्यार के नाम पर अश्लीलता दिखाने के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि हम किसी को परेशान नहीं कर रहे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ता केवल वेस्टर्न कल्चर और प्यार के नाम पर अश्लीलता का विरोध कर रहे थे.

हिंदू युवाओं और बेटियों को सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है. शक्तिसिंह जाला ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता वहां गये उन्होंने वहां प्यार के नाम पर अश्लीलता देखी. साथ ही कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने वहां किसी को परेशान नहीं किया. 

शक्तिसिंह जाला ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने केवल युवाओं को समझाया कि वैलेंटाइन डे नहीं मनाना चाहिए. हम हर साल वैलेंटाइन डे के खिलाफ अपना विरोध करते हैं. इसे लेकर कांग्रेस ने कहा कि किसी को भी दूसरे को ऑर्डर देने का अधिकार नहीं है. साथ ही इस मामले में गृह विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि देश संविधान से चलता है. उन्होंने कहा कि लोगों को क्या करना चाहिये क्या नहीं, क्या खाना चाहिये, क्या नहीं यह तय करने का अधिकार किसी के पास नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग अपने बच्चे को अंग्रेजी मेडियम स्कूल में भेजते हैं, वो दूसरों को उपदेश देते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: झोलाछाप डॉक्टर ने दो माह की बच्ची को लोहे की गर्म छड़ से दागा, खांसी का इलाज कराने लेकर आई थी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget