एक्सप्लोरर

वडोदरा में भारी बारिश, विश्वामित्री नदी खतरे के निशान के पार, 3000 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट

Vadodara Flood News: गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गुरुवार (25 जुलाई) को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा शहर और जिले में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की. कई हिस्सों में जलभराव हो गया है.

Heavy Rains In Vadodara: गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विश्वामित्री नदी के गुरुवार (25 जुलाई) को सुबह 25 फीट के खतरे के निशान को पार गई. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वडोदरा शहर और उसके आसपास निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुरुवार (25 जुलाई) को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहर और जिले में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री को बताया गया कि वडोदरा शहर में लगभग 14 इंच (लगभग 355 मिमी) बारिश हुई.

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. वडोदरा नगर आयुक्त दिलीप राणा के अनुसार, शहर से गुजरने वाली विश्वामित्री खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. विश्वामित्री लगभग 29 फीट ऊपर बह रही है, जो खतरे के निशान से 4 फीट ऊपर है. 

उन्होंने आगे कहा, ''चूंकि कल (बुधवार) रात से शहर और ऊपरी इलाकों में बारिश रुक गई है, इसलिए जल स्तर कम होने की संभावना है. हालांकि, एहतियात के तौर पर, हमने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और लगभग 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है.''

एनडीआरएफ की एक टीम ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके वडसर गांव में घुटने तक पानी में फंसे 15 बच्चों और कई महिलाओं सहित 49 लोगों को बचाया. समीक्षा बैठक के दौरान, सीएम को यह भी बताया गया कि NDRF की एक टीम, SDRF की एक टीम और 30 बसों को जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है.

उधर, अपने ताजा पूर्वानुमान में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में सक्रिय मानसून के कारण अगले दो दिनों में बारिश होगी. 

आईएमडी ने कहा कि "भारी से बहुत भारी बारिश" ज्यादातर दक्षिण गुजरात क्षेत्र में होगी और बनासकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, दाहोद, महिसागर और खेड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर "भारी बारिश" की भविष्यवाणी की गई है.

ये भी पढ़ें:

Rajkot Game Zone Fire: राजकोट गेम जोन अग्निकांड में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, पुलिस ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget