एक्सप्लोरर

PM Modi in Gujarat: गांधीनगर में PM मोदी ने किया दूसरा रोड शो, सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में एक रोड शो किया. यह राज्य में बीते दो दिनों में उनका दूसरा रोड शो था. दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े लोगों का अभिवादन किया.

PM Modi in Gujarat: गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को गांधीनगर (Gandhinagar) में एक रोड शो किया. यह राज्य में बीते दो दिनों में उनका दूसरा रोड शो था. अधिकारियों के मुताबिक, गांधीनगर में मोदी का रोड शो देहगाम शहर से शुरू होकर लवड गांव स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) पर खत्म हुआ, जहां प्रधानमंत्री ने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े लोगों का अभिवादन किया.

रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, रोड शो के लिए मोदी यहां राज भवन से एक कार के जरिये निकले और फिर देहगाम पहुंचकर एक खुली जीप में सवार हो गए. उन्होंने बताया कि जीप में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी प्रधानमंत्री के साथ थे. अधिकारियों ने बताया कि रोड शो के 12 किलोमीटर लंबे मार्ग में प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने मोदी पर फूल और मालाएं बरसाईं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के आरआरयू पहुंचने पर रोड शो खत्म हो गया.

PM Modi in Gujarat: पंचायती राज संस्थाओं की रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- 'ये बापू की धरती है, ये सरदार वल्लभ भाई पटेल की धरती है'

शाम को ‘खेल महाकुंभ’ का भी करेंगे उद्घाटन 

यह गुजरात में मोदी का लगातार दूसरे दिन दूसरा रोड शो था. शुक्रवार को उन्होंने अहमदाबाद हवाईअड्डे से गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय ‘कमलम’ तक रोड शो किया था. दोनों रोड शो को मोदी द्वारा दिसंबर में प्रस्तावित गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के तौर पर देखा जा रहा है. शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे मोदी शनिवार दोपहर आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. शाम को वह ‘खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन करेंगे.

Gujarat News: गुजरात में दो साल में 600 करोड़ रुपये से अधिक की शराब और ड्रग्स जब्त की गई, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget