एक्सप्लोरर

Surat Minor Rape: सूरत में 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, पीड़िता ने तोड़ा दम, एक गिरफ्तार

Surat Rape: सूरत में एक 11 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई जिसके बाद नाबालिग की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया है.

Surat Rape Case: गुजरात में दरिंदगी की एक घटना सामने आई है. गुजरात के सूरत जिले में एक 11 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति से उसके अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है.

दरिंदगी की घटना सूरत के पलसाना में हुई

पुलिस ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि पीड़िता के साथ क्रूरता की गई है. उसके प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से चोट पहुंची है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या लड़की के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया या इसमें और भी लोग शामिल थे.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को सूरत से 15 किलोमीटर दूर पलसाना कस्बे के पास हुई.पलसाना पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने इस संबंध में कहा, पीड़ित लड़की को उसके घर के पास ही एक फ्लैट में ले जाया गया जब उसके माता-पिता घर में नहीं थे.

इसके बाद वहां बलात्कार किया गया. जब उसके माता-पिता घर लौटे तो देखा कि वह गायब है. उन्होंने तलाशी शुरू की और उसे पास में ही एक फ्लैट जो बाहर से बंद था उसके अंदर गंभीर रूप से घायल पाया. जिस घर में पीड़ित लड़की पाई गई वो घर उनके आवास से ज्यादा दूर नहीं.

Election 2022: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए हार्दिक पटेल ने किया ये बड़ा दावा

उन्होंने आगे कहा कि घायल लड़की को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए सजा), 376 (बलात्कार के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गलत कारावास) 361 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सोमवार शाम को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक दयाराम के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति को अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. आईजी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान यह सामने आया कि उसने लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसे कमरे के अंदर बंद करने के लिए एक ताला खरीदा था.''

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वारदात में उसके साथी से पूछताछ की जा रही है. पांडियन ने कहा, "पुलिस यह पता लगाने के लिए चिकित्सकीय साक्ष्य जुटा रही है कि लड़की के साथ एक या एक से अधिक लोगों ने बलात्कार किया या नहीं. आगे की जांच जारी है.

Gujarat Corona Update: गुजरातमें पिछले 24 घंटे में कोविड के 377 नए मामले, जानिए- कितने लोगों की हुई मौत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget