एक्सप्लोरर

Surat Metro: सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल में अचानक आई दरार, ट्रैफिक रूट डायवर्ट

Surat Metro News: गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के अचानक दरार आ गई. हादसे से संभावना को देखते हुए ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया गया. दरार वाले हिस्से को बदला जाएगा.

Gujarat Surat Metro: गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के खंभों पर रखे जाने के तुरंत बाद कंक्रीट गर्डर या सेक्शन में दरार आ गई. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एहतियात के तौर पर यातायात को डायवर्ट किया गया है. जिस हिस्से में दरार आई है उसे बदला जाएगा. गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसी) की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दरार वाला हिस्सा खंभा संख्या -747 और 748 के बीच का है, जो सरोली को कपोदरा से जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना के पूर्व-पश्चिम गलियारे का हिस्सा है.

कंक्रीट गर्डर या ‘सेक्शन’ की अंतिम स्ट्रेसिंग रात 1:30 बजे पूरी की गई और इसे नियमानुसार 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया. दोपहर करीब 2:00 बजे एक सेक्शन में दरार आ गई है. बयान में कहा गया है कि पुल की दरार की लगातार निगरानी की जा रही है और यह स्थिर स्थिति में है. कंपनी ने कहा चूंकि पुल का भार अभी भी लॉन्चिंग गर्डर पर है. इसलिए दरार वाले हिस्से को हटाया जा सकता है.

जीएमआरसी के महाप्रबंधक (सिविल) योगेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे पुलों में हजारों खंड होते हैं और उनमें से किसी एक में ऐसी छोटी-मोटी समस्याएं होना सामान्य बात है. उन्होंने कहा कि हम केबलों को हटा देंगे (जो सभी स्पैन खंडों को एक साथ रखते हैं) और उस दरार वाले हिस्से को बदल देंगे.

वाहनों को दूसरे रूट पर किया डायवर्ट
मेट्रो पुल के एक हिस्से में दरार के बाद किसी भी हादसे की संभावना को देखते इस इलाके में ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई. वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया. अग्निशमन विभाग की एक टीम को भी वहां तैनात किया गया है. घटना की सूचना पर सरोली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक प्रशांत कुलकर्णी ने कहा कि टीम मामले की जांच में जुटी है. प्रारंभिक जांच के बाद ही इसका कारण पता चल सकेगा. 

यह भी पढ़ें: मानहानि मामले में मेधा पाटकर की 5 महीने जेल की सजा निलंबित, LG वीके सक्सेना को नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget