एक्सप्लोरर

सूरत से खौफनाक मामला: पत्नी के अफेयर से परेशान शख्स ने बच्चों को खिलाया जहर, फिर कर लिया सुसाइड

Suicide News: सूरत में मृतक शिक्षक के सुसाइड नोट और डायरियों से वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरत शहर के डिंडोली इलाके में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 41 वर्षीय स्कूल टीचर अल्पेशभाई कांतीभाई सोलंकी ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला और फिर खुदकुशी कर ली.

बंद दरवाजे के पीछे था खौफनाक मंजर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात उस वक्त सामने आई जब जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत अल्पेशभाई की पत्नी घर पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है.

कई बार फोन करने के बावजूद जब अल्पेश ने जवाब नहीं दिया, तो उसने रिश्तेदारों को बुलाया. दरवाजा तोड़कर जब वे घर में दाखिल हुए, तो देखा कि दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े हैं और पास ही अल्पेशभाई का शव भी मिला.

सुसाइड नोट और डायरियों से हुआ खुलासा

डिंडोली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट, दो डायरियां और कुछ वीडियो क्लिप्स अल्पेश के मोबाइल में मिले हैं. पुलिस उपायुक्त विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि सुसाइड नोट करीब 5-6 पन्नों का है, जो अल्पेश ने अपने माता-पिता और पत्नी को संबोधित करते हुए लिखा था. इसमें उसने साफ तौर पर बताया कि वह अपनी पत्नी के अफेयर की वजह से मानसिक तनाव में था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

एक डायरी पूरी तरह से उसकी पत्नी के नाम लिखी गई है, जिसमें उसने अपने मन की सारी बातें विस्तार से दर्ज की हैं. इन सबूतों को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है.

भाई ने किया बड़ा खुलासा

इस मामले में अल्पेशभाई के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अल्पेश की पत्नी का संबंध नरेश कुमार राठौड़ नामक व्यक्ति से था. यह रिश्ता लंबे समय से चल रहा था, जिससे अल्पेश तनाव में था.

भाई ने यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. अल्पेश ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी.

पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अब मृतक की पत्नी और नरेश राठौड़ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ हत्या के लिए उकसाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस का कहना है कि अल्पेशभाई पिछले 1-2 महीनों से लगातार अपनी डायरी में घटनाओं का जिक्र कर रहे थे, जिससे यह साफ है कि वह लंबे समय से मानसिक पीड़ा में जी रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार
अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार
Gujarat Weather: गुजरात में प्री-मानसून बारिश का कहर, तेज हवाओं और बवंडर जैसी स्थिति से एक की मौत
गुजरात में प्री-मानसून बारिश का कहर, तेज हवाओं और बवंडर जैसी स्थिति से एक की मौत
Gujarat News: दाहोद में बड़ा हादसा! तेज आंधी में गिरा स्मार्ट सिटी का साइनबोर्ड, 3 लोगों की गई जान
दाहोद में बड़ा हादसा! तेज आंधी में गिरा स्मार्ट सिटी का साइनबोर्ड, 3 लोगों की गई जान
Surat News: गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget