एक्सप्लोरर

Gujarat: सूरत में सनसनीखेज घटना! अपार्टमेंट से मिली एक ही परिवार के सात लोगों की लाश, सुसाइड नोट बरामद

Surat News: पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है. पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत संभवत: जहर के सेवन से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला.

Mass Suicide in Surat: गुजरात के सूरत शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिवाली से पहले एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से उजड़ गया. सूरत में शनिवार को एक परिवार के सात सदस्य घर में मृत पाए गए. इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस पर सामूहिक आत्महत्या का शक जताया है. तीन बच्चों सहित परिवार के सात सदस्यों की लाश मिली है.

ये मामला सूरत के अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट का है. मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे परिवार ने यह खतरनाक कदम उठाया. पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में 6 लोगों की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई, वहीं एक शव फंदे पर झूलता मिला है. घर की जांच किए जाने के दौरान पुलिस को एक नोट भी बरामद हुआ है.

एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या?

डीसीपी (जोन-5) आरपी बरोट ने कहा कि पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि घर के मुखिया 37 वर्षीय मनीष सोलंकी एक ठेकेदार का काम करता था, जिसका शव फंदे पर लटका मिला. वहीं उसके तीन बच्चों समेत पत्नी और माता-पिता के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े मिले हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के छह सदस्यों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है.

आरपी बरोट का कहना है कि घर से मिले नोट के अनुसार किसी को उधार दिए गए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जुझ रहा था. जिसके कारण परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया. सूरत के महापौर निरंजन जांजमेरा ने कहा कि ऐसा लगता है कि मनीष सोलंकी ने पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर का सेवन कराया और फिर फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़ेंः Gujarat News: गुजरात में नकली दवाओं पर नकेल, 40 लाख की नकली एंटीबायोटिक और गर्भपात की दवा जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget