एक्सप्लोरर

सूरत में ढही बहुमंजिला इमारत में 7 लोगों की गई जान, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से निकाले गए शव

Surat Building Collapsed: सूरत के सचिन पाली गांव में एक छह मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे को लेकर फायर अधिकारी ने कहा कि रात भर चले तलाशी अभियान में सात शव बरामद किए गए हैं.

Gujarat Building Collapsed: सूरत के सचिन पाली गांव में शनिवार (6 जुलाई) को एक हादसा हो गया. यहां एक छह मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए. घटनास्थल पर पहुंची फायर और पुलिस टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस बीच सूरत के चीफ फायर अधिकारी बसंत पारीक ने कहा कि रात भर चले तलाशी अभियान में सात शव बरामद किए गए हैं. वहीं पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी इमारत थी, जो जर्जर हो गई थी और अचानक भरभराकर गिर गई. इस छह मंजिला इमारत में 35 कमरे थे, जिसमें पांच से सात परिवार जान जोखिम में डालकर रह रहे थे. जानकारी के मुताबिक इस पूरी बिल्डिंग की मालकिन एक विदेशी महिला है और कोई व्यक्ति यहां रूम किराए पर देता था.

बारिश की वजह से गिरी इमारत?
फिलहाल इमारत गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते जर्जर हो चुकी इमारत भरभराकर गिर गई. सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि इमारत गिरने की सूचना के बाद राहत बचाव का काम शुरू कर दिया गया. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य जारी है. एनडीआरएफ की टीम कड़ी मेहनत कर रही है.

इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था
अनुपम सिंह गहलोत ने आगे बताया कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था. करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग थे. जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमने फंसे हुए लोगों की चीखें सुनीं. वहीं अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- सारंगपुर में BJP की 2 दिवसीय बैठक खत्म, पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सीआर पाटिल ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget