एक्सप्लोरर

Solar Village Modhera: गुजरात का मोढेरा बनेगा देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव, पीएम मोदी आज करेंगे घोषणा

Solar Village Modhera: मोढेरा को सोलर विलेज बनाने के लिए मेहसाणा के सुजानपुरा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ एकीकृत सौर ऊर्जा परियोजना को अमल में लाया गया है. इससे कभी भी पावर कट नहीं होगा.

Solar Village Modhera: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को गुजरात (Gujarat) के मेहसाणा (Mehsana) जिले के मोढेरा गांव (Modhera) को भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे. इसी के साथ सूर्य मंदिर (Surya Temple) के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध गुजरात का मोढेरा अब देश का पहला चौबीसों घंटे और सातों दिन सौर ऊर्जा से संचालित गांव बनने जा रहा है. इस गांव में स्थित मोढेरा सूर्य मंदिर समेत गांव के सभी घरों में तमाम कामकाज सूर्य की ऊर्जा से होंगे. केंद्र और राज्य सरकार ने दो चरणों में मोढेरा को सोलर विलेज को बनाया है. मोढेरा को आधुनिक समय में नई पहचान देने के लिए सरकार ने 80.66 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसके पहले चरण में 69 करोड़ और दूसरे चरण में 11.66 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

मोढेरा को सोलर विलेज बनाने के लिए मेहसाणा के सुजानपुरा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ एकीकृत सौर ऊर्जा परियोजना को अमल में लाया गया है. इस बैटरी स्टोरेज के चलते यहां कभी भी पावर कट नहीं होगा और लगातार बिजली मिलेगी. यह सूर्य मंदिर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस परियोजना को 'सोलराइजेशन ऑफ मोढेरा सन टेम्पल एंड टाउन' का नाम दिया गया है. गुजरात सरकार ने इस परियोजना के विकास के लिए 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है. सौर ऊर्जा से बिजली की सुविधा प्राप्त करने वाले मोढेरा के सभी 1300 घरों में से प्रत्येक घर में एक किलोवॉट की क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम को स्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Gujarat: नवसारी में कांग्रेस MLA अनंत पटेल पर हमला, गुस्साए समर्थकों ने की आगजनी, पुलिस की जीप को पलटा

सौर ऊर्जा से संचालित हेरिटेज लाइटिंग भी लगाई गई

इन सौर पैनलों के माध्यम से दिन के समय बिजली की आपूर्ति की जाती है और शाम को बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के जरिए घरों में बिजली की आपूर्ति होती है. विश्व प्रसिद्ध मोढ़ेरा सूर्य मंदिर में सौर ऊर्जा से संचालित 3-डी प्रोजेक्शन पर्यटकों को मोढेरा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देगा. यह थ्री डी प्रोजेक्शन हर शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक संचालित किया जाएगा. इसके अलावा मंदिर के सौंदर्यीकरण के रूप में इसके परिसर में सौर ऊर्जा द्वारा संचालित हेरिटेज लाइटिंग भी लगाई गई है. दर्शक रोजाना शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक इस आकर्षक लाइटिंग का आनंद ले सकते हैं. राज्य सरकार की तरफ से पर्यटकों को खींचने के तमाम दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मोढेरा पहुंचकर अलग अनुभव हो.

सीएम बोले- 2030 तक देश के 50% ऊर्जा आवश्यकताओं की कर लेंगे पूर्ति

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि एक बार फिर से गुजरात ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा पैदा करने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा के जरिये हम साल 2030 तक देश के 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति कर लेंगे. फिलहाल गांव के लोग बेहद खुश हैं और पीएम मोदी को इसका श्रेय दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'जन्माष्टमी के दिन मेरा जन्म हुआ था, कंस के वंशजों को खत्म करने के लिए मुझे भगवान ने भेजा', वडोदरा में बोले केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget