एक्सप्लोरर

New Vande Bharat Train: पीएम मोदी आज करेंगे देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन, यहां देखें रूट, टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Train: देश को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और इसमें कुछ दूरी तक यात्रा भी करेंगे.

New Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शुक्रवार को नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का उद्घाटन करेंगे और वे इसमें गांधीनगर से गुजरात के कालूपुर तक करीब आधे घंटे का सफर भी करेंगे. पीएम मोदी ने वंदे भारत का उद्घाटन तब किया था जब इसे पहली बार 2019 में दिल्ली में लॉन्च किया गया था. तब, हालांकि, उन्होंने इस पर सवारी नहीं की थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि लोकप्रिय स्मार्टफोन की तरह, वंदे भारत प्रत्येक श्रृंखला के उत्पादन के साथ अपग्रेडेड और एक नए "संस्करण" के साथ आएगी, भले ही नाम वही रहेगा. देश की यह तीसरी 'वंदे भारत' ट्रेन गुजरात के गांधीनगर से महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी. यह कुल 500 किलोमीटर की दूरी 6.30 घंटे में तय करेगी.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग

वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर राजधानी पहुंचेगी. ट्रेन सूरत में सुबह 8:50 बजे, वडोदरा में 10:20 बजे और अहमदाबाद में 11:35 बजे रुकेगी. वापसी की यात्रा में वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर राजधानी से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, वडोदरा में शाम 4 बजे और सूरत में शाम 5:40 बजे रुकेगी. बता दें कि गांधीनगर-अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला

क्या होगी इसकी खासियत

गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे. वंदे भारत एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. यह सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन वाली ट्रेन है. इसमें अलग इंजन नहीं है. इसमें स्वचालित दरवाजे और वातानुकूलित चेयर कार कोच और एक घूमने वाली कुर्सी है जो 180 डिग्री तक घूम सकती है. सबसे बड़ी बात की यह मेड इन इंडिया ट्रेन है. इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा हो सकती है, साथ ही यह 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 52 सेकंड में हासिल कर सकती है. इसे टक्कर रोकने वाली 'कवच' तकनीक से लैस किया गया है. वहीं ट्रेन में दिव्यांगों के लिए विशेष टॉयलेट की व्यवस्था है.

क्या होगा किराया

चेयर कार का किराया (खानपान सहित)

मुंबई सेंट्रल से सूरत- 950 रुपये

मुंबई सेंट्रल से वडोदरा- 1230 रुपये

मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद- 1385 रुपये

एक्सक्यूटिव क्लास के लिए किराया (खानपान सहित)

मुंबई सेंट्रल से सूरत- 1665 रुपये

मुंबई सेंट्रल से वडोदरा- 2190 रुपये

मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद- 2505 रुपये

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात की सत्ता पर 27 साल से बीजेपी का कब्जा, इस बार भी आसान नहीं होगी कांग्रेस की राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget