एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला

PM Modi in Surat: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी है.

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी सूरत में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी है. इस आधारशिला में जल आपूर्ति और जल निकासी परियोजनाएं, ड्रीम सिटी, जैव विविधता पार्क और अन्य विकास परियोजनाएं जैसे सार्वजनिक आधारभूत संरचना, विरासत बहाली, सिटी बस/बीआरटीएस आधारभूत संरचना, और इलेक्ट्रिक वाहन आधारभूत संरचना के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त परियोजनाएं शामिल हैं.

सूरत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जाना जाएगा
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी प्रोजेक्ट सूरत को दुनिया भर में सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में उभरने में मदद करेगा. सूरत को हवाई अड्डे से जोड़ने वाली सड़क शहर की संस्कृति, समृद्धि और आधुनिकता को दर्शाती है. सूरत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जाना जाएगा. शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है. यहां 500 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे.

'सूरत में 80,000 घरों का निर्माण'
पीएम मोदी ने कहा, पिछले दो दशकों में हमने सूरत में गरीबों के लिए लगभग 80,000 घरों का निर्माण किया, उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया. आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में करीब चार करोड़ गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिला, जिनमें से 32 लाख से ज्यादा मरीज गुजरात के और 1.25 लाख सूरत के हैं. हमारी सरकार सूरत के कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन कर रही है. सूरत का कपड़ा और हीरा उद्योग लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है.

सूरत को ख़ास बनाता है ये मॉडल
पीएम मोदी ने कहा, नवरात्रि के चल रहे समारोहों के दौरान गुजरात में बुनियादी ढांचे, खेल और आध्यात्मिक स्थलों की आधारशिला रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. सूरत 'जनभागीदारी' और एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है. पूरे भारत के लोग सूरत में रहते हैं, यह एक छोटा भारत है. इस सदी के शुरूआती दशकों में जब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की चर्चा दुनिया के 3-पी में होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत का 4-पी इसका उदाहरण है. 4-पी (लोग, सार्वजनिक, निजी भागीदारी). यह मॉडल सूरत को खास बनाता है. सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी दोनों का अद्भुत उदाहरण है. भारत का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं होगा जिसके लोग यहां नहीं रहते हों. सूरत एकजुटता का प्रतीक है. 

ये भी पढ़ें:

Gandhinagar News: गांधीनगर में हत्या के 48 घंटे के अंदर पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात की सत्ता पर 27 साल से बीजेपी का कब्जा, इस बार भी आसान नहीं होगी कांग्रेस की राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget