एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी 29-30 सितंबर को जाएंगे गुजरात, इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Gujarat Visit PM Modi: पीएम मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात आने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी गुजरात में करोड़ों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 और 30 सितंबर को गुजरात जाएंगे, जहां वह 29,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन और गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना भी शामिल है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि इस दौरान वह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन भी करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात के सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में 29,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

गुजरात में इस साल है चुनाव
ज्ञात हो कि गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री 29 सितंबर को सूरत में 3,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें जल आपूर्ति, निकासी, ड्रीम सिटी, जैव विविधता पार्क और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा से जुड़ी विकास परियोजनाएं शामिल हैं.

मोदी सूरत में प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के पहले चरण के कार्यों और डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने कहा कि ड्रीम सिटी परियोजना को सूरत में हीरा कारोबार के तेजी से विकास को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्यिक और आवासीय स्थान की बढ़ती मांग को पूरा करने के दृष्टिकोण के साथ शुरू किया गया है.

Gujarat Garba Special: गुजरात में गरबा उत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी और प्रियंका गांधी, इस मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

इन परियोजना की रखेंगे आधारशिला
इस अवसर पर प्रधानमंत्री परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे. वह सूरत में बन रहे बायोडायवर्सिटी पार्क की आधारशिला रखेंगे और यहां के विज्ञान केंद्र में खोज संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री भावनगर का दौरा करेंगे, जहां वह 5,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक पहलों व परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री यहां विश्व के पहले सीएनजी टर्मिनल और ब्राउनफील्ड बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे. बुनियादी सुविधाओं से लैस इस बंदरगाह को 4,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा.

पीएमओ ने दी ये जानकारी
पीएमओ ने कहा कि सीएनजी टर्मिनल के अलावा यह बंदरगाह इस क्षेत्र में विभिन्न आगामी परियोजनाओं की भविष्य की जरूरतों और मांगों को भी पूरा करेगा. बंदरगाह में मौजूदा सड़क मार्ग और रेलवे नेटवर्क से सीधे डोर-स्टेप कनेक्टिविटी के साथ अत्याधुनिक कंटेनर टर्मिनल, बहुउद्देशीय टर्मिनल और लिक्विड टर्मिनल होगा.

इसके अलावा प्रधानमंत्री भावनगर क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे. कुल 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह केंद्र 20 एकड़ भूभाग में फैला है. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वह विश्व स्तरीय स्वर्णिम गुजरात खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे.

अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन
प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन और गांधीनगर व मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन के नए संस्करण को हरी झंडी दिखाने सहित रेल संबंधी कुछ अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण को पूरा करने में 12,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री अंबाजी में 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें पीएम-आवास योजना के तहत 45,000 मकानों और तरंगा पहाड़ी-अंबाजी-आबू रोड के बीच रेलवे की नयी बड़ी लाइन बिछाने की आधारशिला रखा जाना शामिल है.

प्रधानमंत्री पालनपुर-न्यू मेहसाणा रेल खंड के बीच 62 किलोमीटर लंबे पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में नवरात्रि महोत्सव में शामिल होंगे, अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे तथा गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ISI की मदद करने के आरोप में एक गिरफ्तार, आरोपी पाकिस्तान भेजता था सिम कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget