एक्सप्लोरर

Gujarat: लाउडस्पीकर विवाद के बीच हनुमान जयंती आज, मोरबी में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Hanuman Jayanti: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे इस अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण करेंगे. इसे मोरबी में बापू केशवानंद के आश्रम में स्थापित किया गया है.

Hanuman Statue In Morbi: देश के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर विवाद के बीच आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे इस अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि यह प्रतिमा हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में स्थापित की जा रही चार प्रतिमाओं में से दूसरी है.

बता दें कि इसे मोरबी में बापू केशवानंद के आश्रम में स्थापित किया गया है. यह देश के पश्चिमी दिशा की ओर स्थापित की गई प्रतिमा है. पीएमओ ने कहा कि श्रृंखला की पहली प्रतिमा 2010 में शिमला में स्थापित की गई थी. यह उत्तर की दिशा में स्थापित की गई प्रतिमा है. दक्षिण की दिशा में रामेश्वरम में प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस प्रतिमा पर काम शुरू कर दिया गया है.

इनती आई प्रतिमा की लागत

ज्ञात हो कि मोरबी में विशाल मूर्ति का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था. इसकी लागत 10 करोड़ रुपए है. प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे.

Maharashtra News: राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान पर, गृह मंत्री पाटिल ने चेताया- किसी को माहौल खराब नहीं करने देंगे

लाउडस्पीकर विवाद

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बीते दो अप्रैल को मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की बात कही थी. शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख ने यह भी कहा था कि अगर ऐसा कदम नहीं उठाया गया तो मस्जिदों के बाहर 'हनुमान चालीसा' को उससे तेज आवाज में बजाने के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे.

Watch: नासिक में गहराया जल संकट, कुएं में उतरकर पानी निकालने को मजबूर महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget